भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत से ही तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.आज सेंसेक्स 100 अंक टूटकर 72,570.10 पर और निफ्टी 15 अंक गिरकर 21,982.55 के लेवल पर खुला. इसके बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.7 अंक टूटकर 72, 497.19 पर और निफ्टी 80.2 अंक गिरकर 21,917.50 अंक पर आ गया.
निफ्टी पर कोल इंडिया, हिंडाल्को, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम और इंफोसिस प्रमुख रूप से लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि घाटे में रहने वाले शेयरों में बजाज ऑटो, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आयशर मोटर्स शामिल है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कल यानी बुधवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 906.07 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 72,761.89 पर बंद हुआ. पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 338 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,997.70 अंक पर बंद हुआ.
शेयर बजार में गिरावट के चलते कल एक दिन में निवेशकों के 13.47 लाख करोड़ रुपये डूब गए. इसके साथ बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का एमकैप 13,47,822.84 करोड़ रुपये घटकर 3,72,16,602.67 करोड़ रुपये रह गया.
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने बुधवार को 4,595.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं