विज्ञापन

छठ पर अदाणी सीमेंट की अनोखी पहल, पटना में लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, लिम्का बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड!

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी सीमेंट्स ने पटना के दीघा घाट पर छठ पर्व के अवसर पर दुनिया का सबसे बड़ा 25 फीट का सूप लगाया है, जो लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने वाला है. इसके साथ ही घाट पर सेल्फी पॉइंट्स और सैंड आर्ट भी तैयार किए गए हैं.

छठ पर अदाणी सीमेंट की अनोखी पहल, पटना में लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, लिम्का बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड!
दीघा घाट पर दुनिया का सबसे बड़ा सूप बना आकर्षण
NDTV

लोक आस्था का महापर्व को अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है. आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है. इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट्स ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है और इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है.

25 फीट के सूप में दिखा छठ का प्रसाद

छठ महापर्व के मौके पर अदाणी ग्रुप ने भी अपनी भागीदारी निभाई है. कंपनी की ओर से पटना के दीघा घाट पर दुनिया के सबसे बड़े सूप को लगाया गया है. इसकी ऊंचाई 25 फीट है. इसे तैयार करने में करीब 15 दिन का समय लगा है. इस विशाल सूप में छठ पूजा के दौरान चढ़ाए जाने वाले प्रसाद और पूजन सामग्री को भी दर्शाया गया है. घाट पर आने वाले लोग इस अनोखे सूप को देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं. 

सेल्फी पॉइंट और सैंड आर्ट भी बना आकर्षण

अदाणी सीमेंट्स ने दीघा घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिकृति के साथ सेल्फी पॉइंट भी बनाया है. इसके अलावा सैंड आर्ट के जरिए छठ व्रतियों और इस महापर्व की परंपराओं को दिखाया गया है. कंपनी का कहना है कि 25 फीट के इस विशाल सूप को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है. रिकॉर्ड में दर्ज होने पर यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप बन सकता है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com