विज्ञापन

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों में तेज गिरावट

Share Market Today: आज के कारोबार में निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई और निफ्टी इन्फ्रा हरे निशान में थे.

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों में तेज गिरावट
Stock Market News Updates:पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद आज बाजार बिल्कुल फ्लैट नोट पर खुला.

Share Market Opening Update: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 23 जून को फ्लैट ओपनिंग देखने को मिली है. बाजार खुलते ही सुबह 9:15 बजे प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए.शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का मुख्य इंडेक्स सेंसेक्स (SENSEX) 128.37 अंक यानी करीब 0.17% की गिरावट के साथ 76,965.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मुख्य इंडेक्स निफ्टी 50 (NIFTY 50) भी 44.80 अंक यानी लगभग 0.19% फिसलकर 24,058.10 के स्तर पर रिकॉर्ड किया गया.

हालांकि यह गिरावट बेहद मामूली है, लेकिन निवेशकों की नजरें बाजार की चाल पर टिकी हुई हैं.

आईटी शेयरों में बिकवाली, Infosys और TCS सबसे ज्यादा टूटे

शेयर बाजार में मंगलवार को आईटी सेक्टर पर दबाव देखने को मिला. निफ्टी आईटी इंडेक्स में शामिल बड़ी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. Infosys का शेयर 2.20 फीसदी टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा. इसके अलावा टीसीएस (TCS),में 1.40 फीसदी और एचसीएल टेक (HCL Technologies) में 1.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. विप्रो (Wipro) और Mphasis के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे. हालांकि पूरे सेक्टर में कमजोरी के बीच Coforge में 0.32 फीसदी और Oracle Financial Services  में 0.12 फीसदी की हल्की बढ़त देखने को मिली.

आईटी और मेटल इंडेक्स फिसला, फार्मा में रही तेजी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल दोनों 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा दबाव में रहे. इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक 0.28 फीसदी और निफ्टी बैंक 0.23 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा. दूसरी तरफ फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे निफ्टी फार्मा 0.90 फीसदी चढ़ गया. निफ्टी मीडिया में 0.52 फीसदी और निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में 0.33 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. वहीं निफ्टी कंजम्प्शन लगभग सपाट कारोबार करता नजर आया.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

बीएसई पर लिस्टेड में ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, इटरनल, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इंडिगो, एक्सिस बैंक, बीईएल और भारती एयरटेल गेनर्स थे. वहीं, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक,मारुति सुजुकी, आईटीसी, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे.

ये भी पढे़ं- एलन मस्क की कंपनी SpaceX के IPO का जोश 10 दिन में ठंडा, शेयर 23% टूटे, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market Today, Stock Market Today, Sensex Today, Nifty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com