विज्ञापन

IT शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार लाल निशान में बंद, कौन से शेयर हुए धड़ाम

हाल की रैली के बाद इक्विटी मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के अचानक रद्द होने से निवेशकों का उत्साह कम हो गया. आज आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट आई,

IT शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार लाल निशान में बंद, कौन से शेयर हुए धड़ाम
Share Market Closing: शेयर मार्केट में भारी बिकवाली
(NDTV File Photo)

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स 607.08 अंक या 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,802.90 और निफ्टी 154.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,013.10 पर था. बाजार में गिरावट की बड़ी वजह आईटी शेयरों का धड़ाम होना रहा. एक्‍सेंचर के रेवेन्‍यु अनुमान में गिरावट के चलते आईटी शेयर बुरी तरह प्रभावित हुए. निफ्टी आईटी 3.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचकांकों में टॉप लूजर था. इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी कमोडिटीज भी लाल निशान में बंद हुए.

दूसरी तरफ, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी कंजप्शन हरे निशान में बंद हुआ. 

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 138.05 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,517.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.85 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,784.45 पर था. 

किन कंपनियों में रही तेजी, कौन-से हुए धड़ाम?

सेंसेक्स पैक में इटरनल, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन, आईटीसी, सन फार्मा, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और इंडिगो गेनर्स थे. इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और बीईएल लूजर्स थे. 

क्‍यों आई मार्केट में गिरावट?

जानकारों ने कहा कि हाल की रैली के बाद इक्विटी मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के अचानक रद्द होने से निवेशकों का उत्साह कम हो गया. आज आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट आई, जिसकी वजह एक्सेंचर का कमजोर आउटलुक था, इससे डिजिटल खर्च को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल, निवेशक सावधानी बरत रहे और शांति समझौते के बारे में और स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं और दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं. 

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
निलेश, NDTV इंडिया में बिजनेस सेक्‍शन लीड करते हैं. मीडिया में रिपोर्टिंग समेत 13 साल से ज्‍यादा का अनुभव है. मार्केट, बिजनेस, इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market Closing, Stock Market Crash Today, Share Market Crash Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com