विज्ञापन

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका, 1 दिसंबर से ₹30,000 से ज्यादा के ट्रैवल पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज

SBI Credit Card Charges: 1 दिसंबर 2026 से SBI कार्ड पर ₹30,000 से ज्यादा के ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन और ₹50,000 से ज्यादा के फ्यूल खर्च पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा. जानें नए नियम.

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका, 1 दिसंबर से ₹30,000 से ज्यादा के ट्रैवल पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज
SBI Credit Card Charges From December 1: SBI Credit Card: 1 दिसंबर से फ्यूल और ट्रांसपोर्ट के बड़े खर्च पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज. जानें नई लिमिट
NDTV इंडिया

SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 दिसंबर से नया नियम लागू होने जा रहा है.अगर आप भी फ्यूल या ट्रांसपोर्ट के बड़े खर्च पर SBI क्रेडिट कार्ड स्वाइप करते हैं तो अब आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. SBI Card अब ट्रांसपोर्ट से जुड़े ₹30,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन और बिलिंग साइकल में ₹50,000 से ज्यादा के फ्यूल खर्च पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज वसूलेगा. यह फीस हर ट्रांजैक्शन और फ्यूल की कुल तय लिमिट के आधार पर लागू होगी. इसके साथ टैक्स भी देना होगा. 

SBI कार्ड से फ्लाइट टिकट, ट्रेन टिकट, टोल और बस: किस पर लगेगा 1% चार्ज, किस पर नहीं?

SBI कार्ड से ट्रांसपोर्ट से जुड़े खर्च पर ₹30,000 से ज्यादा के हर ट्रांजैक्शन पर 1% फीस लगेगी. ₹30,000 तक के पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं होगा. यह नियम MCC 4111, 4784 और 4131 के तहत आने वाले ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. इसमें ट्रांसपोर्ट से जुड़े पेमेंट शामिल हैं. चार्ज बिलिंग साइकल के कुल खर्च पर नहीं, बल्कि हर ट्रांजैक्शन पर लगेगा.

₹40,000 का पेमेंट दो हिस्सों में करें तो क्या चार्ज बचेगा?

अगर आप ट्रांसपोर्ट के लिए ₹40,000 का पेमेंट करते हैं, तो 1% यानी ₹400 चार्ज लगेगा. लेकिन अगर यही पेमेंट दो हिस्सों में ₹20,000-₹20,000 करते हैं, तो दोनों ट्रांजैक्शन ₹30,000 की लिमिट से नीचे होंगे और 1% फीस नहीं लगेगी. इसके बाद ₹30,001 के पेमेंट पर ₹300.01 और ₹35,000 पर ₹350 चार्ज लगेगा.

₹50,000 से ज्यादा के फ्यूल खर्च पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज 

फ्यूल खर्च के लिए ₹50,000 की लिमिट बिलिंग साइकल के हिसाब से तय की गई है, कैलेंडर महीने के हिसाब से नहीं.  फ्यूल पर₹50,000 तक कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन ₹50,001 खर्च होने पर पूरे खर्च पर 1% यानी ₹500.01 फीस लगेगी. ₹51,000 खर्च पर ₹510 और ₹60,000 पर ₹600 चार्ज लगेगा. यह नियम MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 के तहत लागू होगा.

SBI कार्ड के नए नियम का आप पर क्या असर?

अगर आप अक्सर ट्रैवल या पेट्रोल-डीजल का बड़ा पेमेंट कार्ड से करते हैं, तो यह नया नियम सीधे आपके महीने का हिसाब बिगाड़ सकता है. इसलिए खर्च की लिमिट का ध्यान रखें. लेकिन अगर आपका ट्रांसपोर्ट या फ्यूल खर्च  तय लिमिट के भीतर रहता है, तो 1 दिसंबर से लागू होने वाले इस 1% चार्ज का आप पर खास असर नहीं पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट पर यह शुल्क हर उस सिंगल लेनदेन पर लगेगा जो ₹30,000 से ज्यादा होगा, जबकि फ्यूल पर यह तभी लागू होगा जब एक बिलिंग साइकिल में आपका कुल पेट्रोल-डीजल खर्च ₹50,000 की सीमा पार कर जाए.इसका असली झटका उन लोगों को लगेगा जो एक ही बार में बड़ा ट्रैवल पेमेंट करते हैं, या फिर कई गाड़ियों और फ्लीट का फ्यूल एक ही कार्ड से भरवाते हैं, क्योंकि लिमिट पार करते ही पूरे खर्च पर 1% चार्ज और लागू टैक्स जुड़ सकता है.

फ्यूल और ट्रांसपोर्ट पर ज्यादा खर्च करने वाले फ्लीट मालिकों, टैक्सी ड्राइवरों और दूसरे कार्ड यूजर्स को अब अपने पेमेंट पर नजर रखनी होगी. SBI Card के MCC नेटवर्क पार्टनर्स तय करते हैं और वे इनमें बदलाव कर सकते हैं. नेटवर्क से बदलाव की जानकारी मिलने पर SBI Card इसे लागू करेगा, इसके लिए ग्राहकों को अलग से सूचना देना जरूरी नहीं होगा.

यह भी पढ़ें | अगले महीने बढ़ेगी आपके लोन की EMI? दिसंबर में RBI ले सकता है ये बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें | HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 जनवरी से 500 रुपये से कम के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SBI Credit Card Charges, SBI Card Charges, SBI Credit Card Fees, SBI Credit Card Fuel Transaction Fee, SBI Credit Card Payment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com