ऐसा जान पड़ता है कि घरेलू निवेशकों के लिए गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह की कंपनियों में पैसा लगाना फिर से आकर्षक बन गया है. निवेशकों ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अदाणी ग्रीन और अदाणी टोटल गैस समेत समूह की पांच कंपनियों में निवेश बढ़ाया है. बीएसई में उपलब्ध शेयरधारिता आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि समूह की जिन अन्य कंपनियों में तिमाही के दौरान हिस्सेदारी बढ़ाई गई है, उनमें अदाणी विल्मर और सीमेंट कंपनी अंबुजा तथा एसीसी शामिल हैं. इससे समूह को लेकर घरेलू निवेशकों के बीच सकारात्मक भावना और भरोसे का पता चलता है.
समूह के शेयरधारकों का आधार पांच प्रतिशत बढ़कर 68.82 लाख हो गया. अदाणी टोटल गैस और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में शेयरधारकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई. इस बीच, समूह में हिस्सेदारी रखने के मामले में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का रुख मिला-जुला रहा है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इसके अलावा, उन्होंने सितंबर तिमाही में अदाणी टोटल गैस में हिस्सेदारी को 6.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.26 प्रतिशत किया है.
अदाणी विल्मर में उनकी हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 0.01 प्रतिशत से बढ़कर 0.41 प्रतिशत, अंबुजा में 9.07 प्रतिशत से बढ़कर 9.19 प्रतिशत और एसीसी में 10.27 प्रतिशत से बढ़कर 10.72 प्रतिशत हो गयी.
इसके अलावा, तिमाही के दौरान अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में डीआईआई की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ. डीआईआई की एनडीटीवी में कोई हिस्सेदारी नहीं है.
उच्चतम न्यायालय की तरफ से अदाणी समूह को मिली क्लीन चिट के बाद इस साल तीन जनवरी को समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया.
ये भी पढ़ें :-
तेलंगाना में अदाणी ग्रुप करेगा 12,400 करोड़ रुपये का निवेश, CM रेड्ढी संग बैठक के बाद ऐलान
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं