स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की पांच दिवसीय 54वीं वार्षिक बैठक में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आज अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Adani Group Chairman Gautam Adani In World's Economic Forum Davos) से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच तेलंगाना में बिजनेस निवेश और वहां पर मौजूद बिजनेस केअवसरों को लेकर लंबी बातचीत हुई. बैठक के बाद अदाणी ग्रुप के सीईओ गौतम अदाणी, एयरोस्पेस और डिफेंस के सीईओ आशीष राजवंशी ने आने वाले कुछ सालों में तेलंगाना में 12,400 करोड़ रुपए के निवेश के लिए राज्य सरकार के साथ चार समझौता MoU पर हस्ताक्षर किए.
ये भी पढ़ें-ग्रीन हाइड्रोजन ही नेट जीरो कार्बन फ्यूचर के लिए आखिरी कदम : गौतम अदाणी
अदाणी ग्रुप किस क्षेत्र में करेगा कितना निवेश?
- अदाणी ग्रीन एनर्जी तेलंगाना में 1350 मेगावाट क्षमता की दो पंप स्टोरेज परियोजनाओं के सेटअप के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.
- AdaniConneX डेटा सेंटर चंदनवेल्ली में 100 मेगावाट की कुल क्षमता वाला डेटा सेंटर परिसर के सेटअप के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.
- अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड तेलंगाना में 6.0 एमटीपीए की क्षमता वाली सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.
- अदाणी एयरोस्पेस एंड डिफेंस, अदाणी एयरोस्पेस और डिफेंस पार्क में काउंटर ड्रोन सिस्टम और मिसाइल डेवलपमेंट और मेन्युफेक्चरिंग सेंटर्स में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.
जरूरी सुविधाएं, बुनियादी ढांचा सब कराएंगे मुहैया-CM रेड्डी
बता दें कि सीएम रेड्डी और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के बीच करीब 1 घंटे तक तेलंगाना में बिजनेस के अवसरों समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई.अदाणी ग्रुप के सीईओ संग बैठक के बाद तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार परियोजनाओं के लिए जरूरी सुविधाएं, बुनियादी ढांचा और जरूरी मदद देगी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
तेलंगाना की नई सरकार 'इन्वेस्टर फ्रेंडली'- गौतम अदाणी
वहीं अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बैठक के दौरान कहा, “तेलंगाना में नई सरकार बहुत ही इन्वेस्टर फ्रेंडली रही है, न्यू प्लांड पॉलिसी से ज्यादा निवेश आकर्षित होने की संभावना है.अदाणी ग्रुप इन सुविधाओं के साथ तेलंगाना में तेज गति से विकास करता रहेगा."
Chief Minister Sri Anumula Revanth Reddy, along with Industries Minister Sri Minister Sridhar Babu, met with Sri Gautam Adani, Chairman Adani Group on the sidelines of World Economic Forum's 54th Annual Meeting in #Davos.
— Sateesh Vinjam (@Sateesh_INC) January 17, 2024
The hour-long meeting covered a plethora of exciting new… pic.twitter.com/bYH5ItfI77
नेट ज़ीरो का लक्ष्य हासिल करने में ग्रीन हाइड्रोजन की अहमियत पर ज़ोर
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की दावोस में चल रही बैठक के बीच फोरम की वेबसाइट पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी का एक ब्लॉग जारी हुआ है, जिसमें भारत जैसे देशों में नेट ज़ीरो का लक्ष्य हासिल करने में ग्रीन हाइड्रोजन की अहमियत पर ज़ोर दिया गया है. लेख का शीर्षक है- 'रिड्यूसिंग कॉस्ट: द की टु लिवरेजिंग ग्रीन हाइड्रोन ऑन द रोड टु नेट ज़ीरो'. ब्लॉग में चेयरमैन गौतम अदाणी ने पर्यावरण के साथ-साथ भारत के विकास के लिए भी ग्रीन हाइड्रोजन की अहमियत को रेखांकित किया.
गौतम अदाणी मे लिखा,"भारत में समाधान ये नहीं है कि हम एक जीवाश्म ऊर्जा की जगह दूसरी ऊर्जा ले आएं, बल्कि अक्षय और ग्रीन हाइड्रोजन की ओर तेज़ी से बढ़ें. सौर लागत में कटौती को ग्रीन हाइड्रोजन में भी संभव किया जा सकता है. इस बदलाव से भारत को ऊर्जा सुरक्षा हासिल करने और शहरों में हवा की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद मिलेगी. खाद बनाने के लिए ज़रूरी आयातित अमोनिया की कीमतों की अनिश्चितता मिटा कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी इसका योगदान हो सकता है. सबसे अहम बात, इससे दुनिया को जलवायु-परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने का भी अवसर मिलेगा."
दावोस में चल रही पांच दिवसीय बैठक
डब्ल्यूईएफ की पांच दिन तक चलने वाली बैठक 15 जनवरी 2024 से दावोस, स्विटजरलैंड में चल रही है. यह बैठक ऐसे समय में आयोजित हो रही है, जब विश्व जलवायु परिवर्तन जैसे संकटों से जूझ रहा है. इस बैठक की थीम ‘रीबिल्डिंग ट्रस्ट' रखी गई है. डब्ल्यूईएफ के प्रेसिडेंट बार्ज ब्रेंडे के मुताबित डब्ल्यूईएफ की बैठक बहुत ही जटिल और चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक परिदृश्य में हो रही है. इसके साथ ही जार्ज ब्रेंडे ने भारत को 8 प्रतिशत से ज्यादा GDP वाला प्रमुख देश कहकर संबोधित किया.
तीन केंद्रीय मंत्री कर रहे भारत का प्रतिनिधित्व
दावोस में चल रही बैठक में अलग-अलग देशों के 2,800 से ज्यादा नेता शामिल हुए हैं. साथ ही 60 से भी ज्यादा राष्ट्र और सरकारों के प्रमुख शामिल हुए हैं. इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी कर रहे हैं. उनके साथ ही देश के तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और सौ से ज्यादा सीईओ ने भी बैठक में हिस्सा लिया, जिनमें अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी प्रमुख हैं.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं