विज्ञापन

8 दिन में 770 करोड़ की शराब पी गए लोग, केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, हर आदमी ने खर्च किए इतने हजार रुपये

Liquor sales in Kerala: पर्व-त्‍यौहारों के दौरान लोग खुल कर खर्च करते हैं, ये कोई नई बात नहीं, लेकिन केरल में ओणम के दौरान शराब की बिक्री हर साल ध्‍यान खींचती है. इस साल 771 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की शराब बिकी. जानिए हर आदमी ने कितने रुपये खर्च किए.

8 दिन में 770 करोड़ की शराब पी गए लोग, केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, हर आदमी ने खर्च किए इतने हजार रुपये
केरल में शराब की रिकॉर्ड सेल हुई
(NDTV File Photo)

केरल में ओणम के दौरान लोग महज 8 दिन में 770 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की शराब पी गए. 10 दिनों तक चलने वाला ओणम, केरल के लोंगों के लिए सबसे बड़े त्‍यौहारों में से एक है और इस दौरान पूरे राज्‍य में उत्‍साह औ उल्‍लास का माहौल रहता है. केरल स्‍टेट बेवरेजेजे कॉरपोरेशन (BEVCo) के मुताबिक, 25 अगस्‍त तक राज्‍य में बेवको (Bevco) आउटलेट्स के जरिए 771.29 करोड़ रुपये की शराब बेची गई. 

टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड 

ओणम के त्योहार के दौरान केरल में शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है. 10 दिन के त्‍यौहार के दौरान 771 करोड़ का आंकड़ा केवल 8 दिनों का है और अभी इसमें 2 दिन के आंकड़े और जुड़ने हैं. पिछल साल ओणम के दौरान इसी अवधि में हुई 694.96 करोड़ रुपये की शराब बेची गई थी. यानी अब तक तो पिछले साल का रिकॉर्ड टूट चुका है.

वहीं आबकारी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि 10 दिनों का कुल आंकड़ा आएगा तो वो भी पिछले साल की टोटल सेल के पार चला जाएगा. 

पिछले साल बेवको ने ओणम सीजन के दौरान कुल 826.38 करोड़ रुपये की शराब बेची थी. त्योहार के अभी दो दिन के आंकड़े जुड़ने बाकी हैं, इसलिए अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल की बिक्री उस आंकड़े को पार कर जाएगी और रिकॉर्ड टूट जाएगा.

हर आदमी पी गया करीब 1,500 रुपये की शराब! 

केरल की आबादी अनुमानित तौर पर 4.83 करोड़ के करीब होगी. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) और आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, केरल की कुल आबादी में से लगभग 50 लाख से 60 लाख लोग शराब का सेवन करते हैं. यह संख्या राज्य की कुल अनुमानित आबादी का लगभग 12.4% है. 

  • ओणम के दौरान केरल में शराब की बिक्री का आंकड़ा 771.29 करोड़ रुपये है. इसे शराब पीने वाले 50 लाख लोगों में बांटा जाए तो 
  • ₹7,71,29,0,000 ÷ 50,00000 = ₹1,542.58 प्रति व्यक्ति आता है. 
  • अब इसे 60 लाख लोगों में बांटा जाए तो ये आंकड़ा 1,285.48 रुपये प्रति व्‍यक्ति आएगा. 
  • यानी कि केरल में शराब पीने वाले हर व्‍यक्ति ने औसतन 1,285 रुपये से 1,542 रुपये तक की शराब पी.

केवल एक दिन में बिक गई 126 करोड़ की शराब 

25 अगस्त को मनाए जाने वाले 'उथरादम' के दिन, जिसे तिरुवोणम से पहले खरीदारी के सबसे व्यस्त दिनों में से एक माना जाता है, बेवको आउटलेट्स ने 126.31 करोड़ की शराब बेची. हालांकि, ये आंकड़ा पिछले साल इसी दिन हुई 137.64 करोड़ रुपय की सेल से कम है. 

बता दें कि बेवको, पूरी तरह से केरल सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है, राज्य भर में इंडियन-मेड फॉरेन लिकर (IMFL), बीयर, वाइन, फॉरेन-मेड फॉरेन लिकर (FMFL) और फॉरेन-मेड वाइन (FMW) की खरीद, वितरण और बिक्री करती है. 

ये भी पढ़ें: मथुरा में जूस, वृंदावन में कोका-कोला, उन्नाव में बनेगी बीयर... 2900 करोड़ का निवेश, नोएडा, हाथरस में किस इडस्‍ट्री को मंजूरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Liquor Sales, Liquor Sale, Kerala Onam, Kerala Onam Celebration, Bevco
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com