- तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर IAS अनु कुमारी ने ओणम के दौरान पारंपरिक तिरुवथिरा डांस किया
- ओणम केरल में दस दिनों तक मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसका मुख्य दिन थिरुवोणम 26 अगस्त 2026 को है
- IAS अनु कुमारी हरियाणा के सोनीपत की निवासी हैं. UPSC 2017 में AIR 2 हासिल की थी.
IAS Anu Kumari Trivandrum Collector: दक्षिण भारत इन दिनों ओणम पर्व 2026 के रंग में रंगा हुआ है. ओणम का एक बेहतरीन वीडियो केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम से सामने आया है, जहां तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर आईएएस अनु कुमारी ओणम पर पारंपरिक अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं. जिला कलेक्टर जैसे बड़े पद पर तैनात आईएएस अधिकारी अक्सर प्रशासनिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन ओणम के शुभ अवसर पर तिरुवनंतपुरम जिला कलेक्टर आईएएस अनु कुमारी का यह खुशनुमा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
ओणम पर डांस करतीं आईएएस अनु कुमारी का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. उन्होंने तिरुवनंतपुरम कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ओणम का जश्न मनाया. केरल में ओणम सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, परंपरा और मिल-जुलकर खुशियां बांटने का एक पर्व है. ऐसे में जब खुद जिला कलेक्टर इस जश्न का हिस्सा बन जाएं, तो माहौल और भी खास हो जाता है.

ias anu kumari Trivandrum collector onam dance photos viral Photo Credit: Collector Thiruvananthapuram Facebook Page
ओणम 2026 के मुख्य दिन
उल्लेखनीय है कि केरल में ओणम का जश्न करीब दस दिनों तक मनाया जाता है. इस बार 16 अगस्त 2026 से ओणम उत्सव की शुरुआत हो चुकी है. साल 2026 में ओणम का मुख्य दिन 'थिरुवोणम' है, जो 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को मनाया जा रहा है.

ias anu kumari Trivandrum collector
कौन हैं आईएएस अनु कुमारी?
हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली अनु कुमारी केरल कैडर की वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में अनु कुमारी ने ऑल इंडिया स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की थी.
बलजीत सिंह व संतरो देवी के घर अनु कुमारी का जन्म 18 नवंबर 1986 को हुआ था. उन्होंने सोनीपत के शिवा शिक्षा सदन से अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) में बीएससी ऑनर्स की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने आईएमटी नागपुर से एमबीए की पढ़ाई पूरी की.
बैंक की नौकरी छोड़कर की यूपीएससी की तैयारी
अनु कुमारी ने आईसीआईसीआई बैंक में करीब 9 वर्षों तक नौकरी की. वर्ष 2012 में उनका विवाह गुरुग्राम के व्यवसायी वरुण दहिया से हुआ. वर्ष 2016 में अनु कुमारी ने बैंक की नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं. इसके बाद वर्ष 2017 में अपने दूसरे प्रयास में वे यूपीएससी की सेकंड टॉपर बनीं और केरल कैडर में आईएएस अधिकारी के रूप में चुनी गईं.
यह भी पढ़ें - IAS तुकाराम मुंढे को शाहरुख, अजय व टाइगर के जवाब का इंतजार, फिर एक्शन लेंगे FDA कमिश्नर
यह भी पढ़ें - IAS रोशन जैकब से कांपे UP के फूड माफिया! महाराष्ट्र के तुकाराम मुंढे जैसी यह सख्त अफसर कौन?
यह भी पढ़ें - 'नीप्स, मुझे आप पर गर्व': IPS नीपा मनोचा ने SVPNPA में रचा इतिहास, पति ने लिखा भावुक संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं