विज्ञापन

मथुरा में जूस, वृंदावन में कोका-कोला, उन्नाव में बनेगी बीयर... 2900 करोड़ का निवेश, नोएडा, हाथरस में किस इडस्‍ट्री को मंजूरी?

उत्तर प्रदेश में नोएडा समेत 8 शहरों में नई इंडस्‍ट्रीज लगने जा रही है. योगी कैबिनेट ने 8 कंपनियों को लेटर ऑफ कम्‍फर्ट जारी किया है. किसी शहर में मशीन पार्ट्स बनेंगे तो कहीं फूड आइटम्‍स की फैक्‍ट्री लगेगी. इस रिपोर्ट में जानिए क्‍या आपका शहर भी इनमें शामिल है?

मथुरा में जूस, वृंदावन में कोका-कोला, उन्नाव में बनेगी बीयर... 2900 करोड़ का निवेश, नोएडा, हाथरस में किस इडस्‍ट्री को मंजूरी?
यूपी के 8 शहरों में लगेंगी इंडस्‍ट्रीज, कहां कौन-से इंडस्ट्रियल यूनिट्स
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

दिल्‍ली-NCR के नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों की तकदीर बदलने वाली है. योगी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर समेत 8 शहरों में मेगा इंडस्‍ट्री को मंजूरी दी है. मथुरा, वृंदावन, हमीरपुर, हाथरस, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी और उन्नाव में अलग-अलग कंपनियों को औद्योगिक इकाई लगाने की अनुमति दी है. सभी कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया गया है. सभी 8 शहरों में करीब 2,901 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्‍ताव है. 

प्रस्‍तावित योजना के तहत 8 कंपनियों को यूनिट लगाने को हरी झंडी मिल चुकी है. ये कंपनियां फूड आइटम्‍स, पेय पदार्थ, पैकेजिंग, बॉटलिंग से लेकर बीयर, इथेनॉल और मशीन पार्ट्स के काम में माहिर हैं. अब जैसे कि मथुरा में CRD फूड्स एंड बेवरेजेस लिमिटेड कंपनी करीब 364 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का निवेश करेगी और जूस, स्‍नैक्‍स, ड्रिंकिंग वॉटर वगैरह बनाएगी. वहीं उन्नाव में 363 करोड़ का निवेश प्‍लान कर रही माउंट एवरेस्‍ट ब्रुअरीज कई ब्रैंड्स के बीयर तैयार करेगी.

योगी कैबिनेट ने यूपी में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए 'उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति' के तहत 8 मेगा कैटगरी की औद्योगिक इकाइयों को LoC जारी किए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी है. सरकार की पॉलिसी के तहत इन इंडस्ट्रियल यूनिट्स को नेट स्‍टेट GST और पूंजीगत सब्सिडी जैसे प्रोत्साहनों का फायदा मिलेगा.

हजारों की संख्‍या में पैदा होंगे रोजगार 

सरकार के इस फैसले से गौतमबुद्ध नगर, हमीरपुर, हाथरस, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, मथुरा और उन्नाव जैसे जिलों में औद्योगिक गतिविधियों को गति तो मिलेगी ही, हजारों की संख्‍या में लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ने की उम्मीद है. 

कौन-सी कंपनी कहां कितने पैसे लगाएगी? 

  1. गौतमबुद्ध नगर में सूर्या ग्लोबल सुपर फ्लैक्सी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड 605.37 करोड़ रुपये का‍ निवेश करेगी. 
  2. हमीरपुर में शाल्विस स्पेशियलिटीज लिमिटेड 297.30 करोड़ रुपये का निवेश प्‍लान कर चुकी है.
  3. हाथरस में साउंड कास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने 225 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया है.
  4. इसी तरह बाराबंकी में वृन्दावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड 436.12 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. 
  5. लखीमपुर खीरी में जुआरी एनविएन बायोएनर्जी प्राइवेट लिमिटेड करीब 294.72 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. 
  6. हाथरस में पसवारा पेपर्स लिमिटेड ने 315 करोड़ रुपये के निवेश का कमिटमेंट किया है. 
  7. मथुरा में सीआरडी फूड्स एंड बेवरेजेज लिमिटेड करीब 363.94 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. 
  8. उन्नाव में माउंट एवरेस्ट ब्रुअरीज लिमिटेड का 363.52 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है.

पहले ये चार्ट देखिए, फिर विस्‍तार में बताएंगे कि कौन-सी कंपनी किस जिले में, किस शहर में क्‍या बनाएगी.

कौन-सी कंपनी कहां क्‍या-क्‍या बना सकती हैं?

  • सूर्या ग्लोबल सुपर फ्लैक्सीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड: प्रियागोल्ड समूह की यह कंपनी BOPP, BOPET और BOPE जैसी फ्लेक्सिबल पैकेजिंग फिल्म बनाती है. इनका इस्तेमाल बिस्कुट, स्नैक्स, खाद्य, दवा और औद्योगिक पैकेजिंग में होता है. कंपनी गौतमबुद्ध नगर में 605.37 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव लाई है.
  • शाल्विस स्पेशियलिटीज लिमिटेड: इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई शाल्विस स्पेशियलिटीज कीटनाशक, फफूंदनाशक, खरपतवारनाशक और विशेष रसायन बनाती है. कंपनी हमीरपुर में 297.30 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित कर रही है, जिससे कृषि-रसायन उत्पादन को विस्तार मिल सकता है.
Latest and Breaking News on NDTV
  • साउंड कास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड: साउंड कास्टिंग्स सटीक मशीनयुक्त फेरस कास्टिंग बनाती है. इसके उत्पाद इंजन, गियरबॉक्स, ट्रांसमिशन, एक्सल, चेसिस, ब्रेक, पंप और हाइड्रोलिक सिस्टम में उपयोग होते हैं. हाथरस में कंपनी ने 225 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है.
  • वृन्दावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड: वृन्दावन बॉटलर्स कोका-कोला के कार्बोनेटेड पेय और माजा जूस की बॉटलिंग तथा वितरण से जुड़ी कंपनी है. यह किनले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की को-पैकिंग भी करती है. बाराबंकी में 436.12 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है.
  • जुआरी एनविएन बायोएनर्जी प्राइवेट लिमिटेड: जुआरी इंडस्ट्रीज और एनविएन इंटरनेशनल की संयुक्त कंपनी अनाज आधारित एथेनॉल उत्पादन परियोजना विकसित कर रही है. लखीमपुर खीरी में 180 केएलपीडी एथेनॉल संयंत्र, डीडीजीएस और कार्बन डाइऑक्साइड उत्पादन की योजना है. प्रस्तावित निवेश 294.72 करोड़ रुपये है.
  • पसवारा पेपर्स लिमिटेड: पसवारा पेपर्स पैकेजिंग बॉक्स, कार्टन और पेपर बैग के लिए मल्टीलेयर क्राफ्ट पेपर, टेस्ट लाइनर, फ्लूटिंग पेपर और क्राफ्ट बोर्ड बनाती है. कंपनी हाथरस में 315 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव लाई है, जिससे पैकेजिंग सामग्री उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.
  • सीआरडी फूड्स एंड बेवरेजेज लिमिटेड: सीआरडी फूड्स जूस, स्नैक्स, रेडी-टू-ईट उत्पाद, कार्बोनेटेड पेय और अन्य खाद्य उत्पाद बनाती है. कंपनी ने गैर-अल्कोहलिक पेय, पानी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स की बॉटलिंग के लिए करार भी किया है. मथुरा में प्रस्तावित निवेश 363.94 करोड़ रुपये है.
  • माउंट एवरेस्ट ब्रुअरीज लिमिटेड: माउंट एवरेस्ट ब्रुअरीज बीयर बनाने वाली कंपनी है. इसके पोर्टफोलियो में STOK, Lemount, Mount's 6000 और Dabang जैसे ब्रांड शामिल हैं. कंपनी उन्नाव में 363.52 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव लाई है, जिससे राज्य में बीयर उत्पादन क्षमता बढ़ सकती है.
Latest and Breaking News on NDTV

निवेशकों को मिलेगा नीति आधारित प्रोत्साहन

इन परियोजनाओं को उनकी पात्रता के अनुसार नेट एसजीएसटी और पूंजीगत सब्सिडी जैसे प्रोत्साहन दिए जाएंगे. इन प्रोत्साहनों का उद्देश्य प्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक इकाइयों को प्रतिस्पर्धी कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराना है. इन 8  मेगा परियोजनाओं से प्रदेश में विनिर्माण एवं अन्य औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार मिलने की उम्मीद है. निवेश के साथ नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और संचालन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे. 

ये भी पढ़ें: यूपी में प्राइवेट नौकरी वालों को योगी कैबिनेट का तोहफा- जॉइनिंग लेटर, फ्री हेल्‍थ चेकअप, कैंटीन, रेस्‍ट रूम, नाइट शिफ्ट के नियम तय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Industries In UP, Yogi Govt Big Announcements, Yogi Govt Big Decision, Industries In NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com