विज्ञापन

Petrol Diesel Prices Fall: कच्चे तेल के दाम 15 डॉलर तक गिरे! आपके शहर में कितना सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Prices Fall: सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) की ओर से जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों थोड़ी कम हुई हैं. दिल्ली से लेकर पटना तक कई शहरों में आज तेल के दाम नीचे आए हैं.

Petrol Diesel Prices Fall: कच्चे तेल के दाम 15 डॉलर तक गिरे! आपके शहर में कितना सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल?
Petrol Diesel Cheaper: पेट्रोल-डीजल आज बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को कितना सस्‍ता हो गया?

Petrol-Diesel Rates Today: ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर की खबर ने आज दुनिया भर के बाजारों को 'राहत की सांस' दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा और होर्मुज स्‍ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने के समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है. कच्‍चे तेल की कीमतें भरभरा कर गिर गईं. एक ही दिन में 14 से 20 फीसदी तक की गिरावट देखी गई. ऐसे में लोगों के बीच ये सवाल उठना लाजिमी है कि क्‍या पेर्टोल और डीजल की कीमतें भी कम होने वाली हैं. 

जानकारों के अनुसार, क्रूड ऑयल के सस्‍ते होने का असर तुरंत पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तो नहीं पड़ने वाला. कारण कि क्रूड ऑयल की खरीद फ्यूचर्स में होती है और आज जिस भाव पर तेल खरीदा जाएगा, उसके पेट्रोल पंप तक पहुंचते-पहुंचते कई सारे फैक्‍टर्स प्रभावित करते हैं. 

फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जिनपर रोजाना स्‍तर पर बदलाव होते हैं, उनमें आज बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को भी थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें 11 पैसे से 35 पैसे तक कम हुई हैं. 

देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे

सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) की ओर से जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों थोड़ी कम हुई हैं. दिल्ली से लेकर पटना तक कई शहरों में आज तेल के दाम नीचे आए हैं.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 94.41 रुपये और डीजल 34 पैसे गिरकर 87.47 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. हरियाणा के गुरुग्राम में भी राहत मिली है, यहाँ पेट्रोल 34 पैसे गिरकर 95.51 रुपये और डीजल 33 पैसे की गिरावट के साथ 87.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 11 पैसे सस्ता होकर 105.48 रुपये और डीजल 10 पैसे की गिरावट के साथ 91.72 रुपये लीटर पर पहुंच गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

ब्रेंट क्रूड और WTI की कीमतें कितनी गिरीं? 

सीजफायर के ऐलान के बाद ब्रेंट क्रूड और डब्लूटीआई (WTI) की कीमतें भरभरा कर गिर गईं. पिछले 40 दिनों से जारी तनाव के कारण जो कच्चा तेल आसमान छू रहा था, वह आज एक ही दिन में 14% से 20% तक सस्ता हो गया.

  • ब्रेंट क्रूड (Brent Crude): अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 17 डॉलर की भारी गिरावट के साथ $91.88 प्रति बैरल के स्तर पर आ गया.
  • WTI क्रूड: अमेरिकी क्रूड (WTI) में भी लगभग 21 डॉलर की कमी आई और यह $91.05 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

होर्मुज जलडमरूमध्य, जहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है, के फिर से सुरक्षित होने की खबर ने सप्लाई की चिंताओं को खत्म कर दिया है, जिससे कीमतों में यह 'क्रैश' देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: बिजली भी बनेगी, ईंधन भी बढ़ेगा! जानिए अभी कितना उत्‍पादन और कैसे पूरा होगा 100GW का लक्ष्‍य?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com