विज्ञापन

EXCLUSIVE: 'हमारे पास 60 दिनों का तेल और गैस रिजर्व मौजूद', एनडीटीवी से बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एनडीटीवी से कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग और फ्लेक्स-फ्यूल के जरिए 20 रुपये सस्ता E85 आम नागरिकों को मिलेगा.

EXCLUSIVE: 'हमारे पास 60 दिनों का तेल और गैस रिजर्व मौजूद', एनडीटीवी से बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

मिडिल ईस्ट में जंग के हालात लगातार बने हुए हैं. बीते लगभग 100 दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है. नतीजन कई देशों में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. भारत देश भी इससे अछूता नहीं रहा है. देश में बढ़ती ईंधन की कीमतों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एनडीटीवी से बातचीत की. उन्होंने कहा कि देश में 90 फीसदी क्रूड ऑयल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है. साथ ही देश 60 फीसदी एलपीजी गैस इसी रास्ते से आयात करता है. इसके बाद भी हम एक ऐसे देश हैं जिसने सबसे कम पेट्रोल-डीजल के साथ गैस पर दाम बढ़ाए हैं. 

'60 दिनों के लिए हमारे पास तेल,गैस का रिजर्व मौजूद'

देश के पास तेल और गैस का कितना रिजर्व है? इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि, "दुनिया को परेशान होने की जरूरत हो सकती है. लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं. भारत के पास अभी के समय में 60 दिनों का तेल और गैस रिजर्व मौजूद है. किसी भी स्थिति या सप्लाई में रुकावट आने पर ये भंडार देश को रुकने नहीं देगा."

'पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं'

हरदीप सिंह पुरी ने आगे बताया कि फरवरी 2022 यानी पिछले चार सालों से हमने अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के बाद भी कीमतों को स्टेबल रखा है. सप्लाई चेन में कोई कमी नहीं होने दी. अभी वैश्विक स्थित के अनुसार मार्केट को उसी के अनुसार रिस्पॉन्स देना होगा. हालांकि पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है. हालात पूरी तरह से कंट्रोल में है.

देश कच्चे तेल के लिए इस समय कितना पेमेंट प्रति बैरल कर रहा हैं? इस सवाल पर हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि, "कच्चे तेल की कीमतें लगातार बदल रही हैं.अगर औसत की बात करें तो हम कच्चे तेल के लिए 94 से 95 डॉलर प्रति बैरल दे रहे हैं."

'E85 होगा नॉर्मल फ्यूल से 20 रुपये सस्ता'

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने E85 फ्यूल पर बात करते हुए बताया कि, "अब हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही E85 बाइक मार्केट में ला रही है. ये नॉर्मल तेल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता होगा. इससे आम नागरिको को फायदा होगा. ये सब कुछ पीएम मोदी की योजना के चलते संभव हो पाया है."

ये भी पढ़ें- Gold Silver Prices: चांदी धड़ाम, सोने के भी गिर गए दाम! 7,500 रुपये तक सस्‍ता हो गया गोल्‍ड-सिल्‍वर, यहां चेक करें ताजा रेट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardeep Singh Puri, Hardeep Singh Puri LPG, Hardeep Singh Puri Latest News, Hardeep Singh Puri Ndtv Interview, Petrol And Diesel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com