अमेरिका-ईरान के बीच जारी टेंशन की वजह से भारत में बीते एक महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखा गया. मई 2026 में चार बार फ्यूल के दाम बढ़ चुके हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई के साथ कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर हो गई थी. हालांकि जून महीने में अभी एक बार भी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कंपनियों ने नहीं किया है. ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले ये जान लें कि आपके शहर में पेट्रोल डीजल के आज ताजा रेट क्या हैं.
देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
- दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है.
- कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 प्रति लीटर और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है.
- मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है.
- चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर हो गया है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110.61 प्रति लीटर और डीजल ₹98.54 प्रति लीटर हो गया.
- नोएडा में पेट्रोल ₹101.92 प्रति लीटर और डीजल ₹95.37 प्रति लीटर है.
- गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.69 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है.
- चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.54 प्रति लीटर और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर चल रहा है.
- लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर है.
- पटना में पेट्रोल ₹113.54 प्रति लीटर और डीजल ₹99.54 प्रति लीटर पहुंच गया है.
कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?
बता दें कि पिछले महीने मई में चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया. 15 मई को 4 साल में पहली बार में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. इसके बाद 25 मई को करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. 15 मई से शुरू हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर से ज्यादा का उछाल आया है.
कच्चे तेल की कीमतें स्थिर
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये की कमजोरी की वजह से सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से लगातार पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है. कच्चे तेल की कीमतें फरवरी के आखिर से अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी हैं. अभी की बात करें तो ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में 2% गिरकर $93.09 प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड $90.54 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है.
LPG घरेलू सिलेंडर के दाम क्यों बढ़ रहे?
इंटरनेशनल मार्केट में ईरान और अमेरिकी के बीच जारी जंग की वजह से ऊंर्जा संकट बना हुआ है. कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों पर ईरान से फिर से हमला करना शुरू कर दिया है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. नतीजन आज 7 जून को देश में घरेलू सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. देश में रसोई गैस की कीमतें 29 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई हैं. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं