Petrol Diesel Prices On August 10 : कच्चे तेल की कीमतों में पिछले हफ्ते 7% से ज्यादा की गिरावट के बाद सोमवार को फिर तेजी देखने को मिली है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच ब्रेंट क्रूड 1.09% बढ़कर 84.46 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड 0.78% चढ़कर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. हालांकि, देश में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम लोगों को बड़ी राहत मिली हुई है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. ज्यादातर शहरों में आज भी कीमतें स्थिर हैं, जबकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव हुआ है.
अगर आप आज गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का नया रेट जरूर चेक कर लें. यहां जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, जयपुर, पटना समेत प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है.
इन शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बदले
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है.
- गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है.
इन शहरों में आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
- भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमत 0.04 रुपये बढ़कर 108.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है. डीजल भी 0.04 रुपये बढ़कर 100.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
- जयपुर में पेट्रोल 0.53 रुपये महंगा होकर 113.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल की कीमत 0.47 रुपये बढ़कर 98.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
- पटना में पेट्रोल का रेट 1.02 रुपये बढ़कर 114.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल 0.95 रुपये महंगा होकर 100.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
- मुंबई में पेट्रोल 0.10 रुपये सस्ता होकर 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल की कीमत 0.14 रुपये घटकर 97.83 रुपये प्रति लीटर है.
- चेन्नई में पेट्रोल 0.10 रुपये घटकर 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.10 रुपये सस्ता होकर 99.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल 0.38 रुपये घटकर 111.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल 0.48 रुपये सस्ता होकर 99.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का क्या है असर?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बनी अनिश्चितता का असर दिख रहा है. ईरान ने कहा है कि ओमान के साथ नए शिपिंग लेन तय करने को लेकर समझौता अंतिम चरण में है, लेकिन इसके लिए अमेरिका को अभी कुछ अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी. इसी वजह से सोमवार को तेल की कीमतों में फिर तेजी आई.
इससे पहले स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के जल्द खुलने की उम्मीद के चलते पिछले हफ्ते ब्रेंट और WTI दोनों में 7% से ज्यादा की गिरावट आई थी. यह रास्ता युद्ध से पहले दुनिया के करीब पांचवें हिस्से के तेल सप्लाई के लिए इस्तेमाल होता था.
गाड़ी में तेल भरवाने से पहले चेक करें अपने शहर का आज का रेट
पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग होती हैं. ऐसे में दिल्ली का रेट देखकर दूसरे शहर में मिलने वाली कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. आज ज्यादातर शहरों में कीमतें स्थिर हैं, लेकिन कुछ जगह मामूली बढ़ोतरी और गिरावट देखने को मिली है. इसलिए गाड़ी में तेल भरवाने से पहले अपने शहर का आज का रेट चेक करना आपके लिए ज्यादा जरूरी है.
ये भी पढ़ें- हर महीने सैलरी से PF कटने के बाद खाते में जमा हुआ या नहीं? इस आसान तरीके से मिनटों में करें चेक
ITR Processed हो गया लेकिन Refund नहीं आया? जानिए कितने दिन में मिलेगा पैसा और रिफंड अटकने की 10 बड़ी वजहें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं