Petrol and Diesel Price Today On 9 August: अगर आज आप कार या बाइक लेकर घर से निकलने वाले हैं या टंकी फुल कराने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जरूर जान लें. सरकारी तेल कंपनियों ने 9 अगस्त 2026, रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. राहत की बात यह है कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और दूसरे स्थानीय टैक्स अलग होने की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम हर शहर में अलग होते हैं. ऐसे में पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने शहर का आज का रेट चेक करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
आज आपके शहर में पेट्रोल कितने रुपये लीटर?
आज देश के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आपके शहर में आज पेट्रोल का भाव इस तरह है...
- नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चेन्नई में पेट्रोल 107.74 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में डीजल का आज क्या भाव है?
डीजल की बात करें तो 9 अगस्त को इसके दाम भी स्थिर हैं.यानी आज इन शहरों में भी डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.अलग-अलग शहरों में आज डीजल इस भाव पर मिल रहा है...
- नई दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- मुंबई में डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चेन्नई में डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- बेंगलुरु में डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चंडीगढ़ में डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
मई में चार बार महंगा हुआ था पेट्रोल-डीजल
इस साल मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई थी. 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था.इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए. फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया.यानी मई में कुल मिलाकर पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 7.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद से अब तक देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों अपडेट होते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है. इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत और केंद्र -राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा असर होता है.अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता है या रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी इसका असर पड़ सकता है. यही वजह है कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं.
घर बैठे ऐसे चेक करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट
हर दिन पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे भी अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जान सकते हैं.
- इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं.
- भारत पेट्रोलियम के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजकर आज का भाव जान सकते हैं.
- वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक HP प्राइस लिखकर 9222201122 पर एसएमएस भेज सकते हैं.
इस तरह घर से निकलने से पहले ही आपको पता चल जाएगा कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं