विज्ञापन

35 रुपये किलो वाले प्‍याज के लिए दिल्‍लीवालों हो जाइए तैयार! सज गई गाड़ी, थोड़ी ही देर में झंडी दिखाएगी सरकार

केंद्र सरकार ने बताया है कि शुरुआत में 15 मोबाइल वैन के जरिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर प्याज बेचा जाएगा. बाद में इन वाहनों की संख्या बढ़ाकर 40 कर दी जाएगी.

35 रुपये किलो वाले प्‍याज के लिए दिल्‍लीवालों हो जाइए तैयार! सज गई गाड़ी, थोड़ी ही देर में झंडी दिखाएगी सरकार
Onion 35 Rs per KG: दिल्‍ली में इन्‍हीं मोबाइल वैन के जरिये मिलेगा सस्‍ता प्‍याज
NDTV

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों के बीच रियायती दरों पर प्‍याज मिलने वाला है. सरकार के स्‍तर से 35 रुपये किलो की दर वाला सस्ता प्याज बेचने की तैयारी पूरी हो गई है. फूड और कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्‍ट्री, कृषि भवन में प्‍याज के गाड़ियों को सजा-धजा कर तैयार किया गया है. कुछ ही देर में सरकार की ओर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. 

शुरुआत में 15 मोबाइल वैन के जरिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर प्याज बेचा जाएगा. बाद में इन वाहनों की संख्या बढ़ाकर 40 कर दी जाएगी. NCCF के चेयरमैन विशाल सिंह ने NDTV से बातचीत में बताया है कि राजधानी में लोग NCCF के 15 रिटेल आउटलेट और भारत ब्रांड के 105 रिटेल शॉप पर रियायती दरों पर प्‍याज खरीद पाएंगे.

देखिए, कैसे सज-धज कर तैयार हैं गाड़ियां, देखें तस्‍वीरें 

Latest and Breaking News on NDTV

आज सुबह कृषि भवन में प्‍याज से लदे वाहन पहुंचे. 

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, सस्‍ती दरों पर प्‍याज बेचे जाने की शुरुआत आज दिल्ली से हो रही है और इस वीकेंड तक इसे पूरे NCR (नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद) में व्‍यवस्‍था लागू कर दी जाएगी. इसके बाद प्‍याज की ज्‍यादा खपत वाले शहरों चंडीगढ़, लुधियाना, वाराणसी और दक्षिण भारत के कुछ शहरों में भी सस्ते प्याज की बिक्री शुरू होगी. NAFED और NCCF जैसी एजेंसियों के जरिये प्‍याज बेचा जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन वाहनों में कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्‍ट्री ने पोस्‍टर भी लगवाए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्‍टर्स में स्‍पष्‍ट लिखा हुआ कि प्‍याज 35 रुपये/ किलो मिलेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

NCCF और NAFED, ये दोनों सहकारी संस्थाएं अपने-अपने आउटलेट्स के जरिए रियायती दरों पर प्याज बेचेंगी. इसके साथ ही भारत ब्रांड के 105 रिटेल शॉप पर प्‍याज मिलेगा. सरकार मदर डेयरी से बात कर रही है ताकि उनके 300 से ज्यादा सफल (Safal) आउटलेट्स पर भी 35 रुपये किलो प्याज मिल सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Seller, Onion Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com