विज्ञापन

दिल्ली-NCR में 35 रुपये किलो वाला प्याज कब से और किसे कितना मिलेगा, NCCF चेयरमैन ने सबकुछ डिटेल में बताया| EXCLUSIVE

NDTV से Exclusive बातचीत में NCCF के चेयरमैन विशाल सिंह ने बताया है कि दिल्‍ली-NCR में सस्‍ता प्‍याज कब से मिलेगा. उन्‍होंने बताया कि एक परिवार को एक बार में कितना प्‍याज दिया जाएगा. कैसे व्‍यवस्‍था होगी, डिटेल में जान लीजिए.

Delhi-NCR में NCCF जल्‍द ही सस्‍ती दरों पर प्‍याज बेचेगा, चेयरमैन ने पूरा प्‍लान बताया
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच NCCF यानी राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ ने दिल्ली-NCR में 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचने का फैसला किया है. राजधानी में लोग NCCF के 15 रिटेल आउटलेट और भारत ब्रांड के 105 रिटेल शॉप पर रियायती दरों पर प्‍याज खरीद पाएंगे. इसके अलावा जिन इलाकों में NCCF या भारत ब्रांड की दुकानें नहीं हैं, उन इलाकों में मोबाइल वैन के जरिये प्‍याज सस्‍ती दरों पर बेचा जाएगा. इसके लिए NCCF ने 15 मोबाइल वैन की व्‍यवस्‍था की है. 

NCCF के चेयरमैन विशाल सिंह ने NDTV से Exclusive बातचीत में ये जानकारियां दीं. उन्‍होंने कहा कि रियायती दरों पर एक व्यक्ति को  किलो प्‍याज दिया जाएगा. 

आगे उन्‍होंने बताया कि महाराष्‍ट्र के नासिक  से 'कांदा एक्‍सप्रेस' के जरिये दिल्‍ली में प्‍याज भेजा जा रहा है. सरकार ने बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए ये कदम उठाया है. पिछले साल भी कांदा एक्‍सप्रेस से प्‍याज की कई खेप दिल्‍ली और देश के अन्‍य शहरों में भेजी गई थी.  

Latest and Breaking News on NDTV

कब से मिलेगा सस्‍ता प्‍याज?

NCCF के चेयरमैन विशाल सिंह ने कहा कि सस्ती दर पर प्याज की बिक्री अगले दो से तीन दिन में शुरू होने की उम्मीद है. नासिक से सरकारी बफर स्टॉक लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' के दिल्ली पहुंचने के बाद ये व्यवस्था लागू की जाएगी. उन्‍होंने बताया कि देश के अन्‍य शहरों में भी सरकार प्‍याज के बफर स्‍टॉक भेजेगी, ताकि कीमतें कंट्रोल में रहे. 

प्याज का बफर स्टॉक केंद्र सरकार का रणनीतिक भंडार है. इसका इस्तेमाल आपूर्ति कम होने या कीमतों में तेज बढ़ोतरी के दौरान बाजार में हस्तक्षेप के लिए किया जाता है. यह स्टॉक मुख्य रूप से मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत NAFED और NCCF जैसी एजेंसियों के जरिए खरीदा जाता है. सरकार के पास चालू वर्ष के लिए 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक है. सरकार का कहना है कि यह घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है.

Latest and Breaking News on NDTV

नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद

विशाल सिंह ने बताया कि पहले चरण में दिल्ली के उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति किलो प्याज उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद योजना का विस्तार नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद तक किया जाएगा. एक व्यक्ति को अधिकतम दो किलो प्याज खरीदने की अनुमति होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक सस्ता प्याज पहुंच सके.

कब तक बाजार में कम होंगे प्‍याज के दाम?

विशाल सिंह ने कहा कि प्याज बाजार को पूरी तरह स्थिर होने में कुछ समय लग सकता है. उनके अनुसार, कीमतों में हालिया तेजी के पीछे कार्टेलाइजेशन की भी भूमिका रही है. NCCF का लक्ष्य बफर स्टॉक की नियंत्रित बिक्री के जरिए बाजार में आपूर्ति बढ़ाना और खुदरा दामों पर दबाव कम करना है.

हाल में दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव 55 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. NCCF की इस पहल से आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Prices, Onion Prices Delhi-NCR, Onion Prices Hike, NCCF, NDTV Exclusive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com