विज्ञापन

अल नीनो, खाना महंगा, टेंशन में दुनिया फिर भी भारत में राहत कैसे? ये रिपोर्ट पढ़ लीजिए

India Growth Story: भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत घरेलू मांग, निजी निवेश और सरकारी समर्थन से आगे बढ़ेगी. हालांकि अल नीनो, खाद्य महंगाई और वैश्विक तनाव चुनौतियां बने रह सकते हैं.

अल नीनो, खाना महंगा, टेंशन में दुनिया फिर भी भारत में राहत कैसे? ये रिपोर्ट पढ़ लीजिए
महंगाई और अल नीनो का खतरा, फिर भी मजबूत रहेगी भारत की इकोनॉमी
(NDTV File Photo)

Economic Review Report: भारतीय इकोनॉमी आने वाले कुछ महीनों में मजबूत स्थिति के साथ आगे बढ़ने की राह पर है. इसकी वजह उपभोक्ताओं की ओर से लगातार बनी हुई मांग, निजी कंपनियों के निवेश में बढ़ोतरी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सरकार की ओर से मिल रहा समर्थन है. HSBC की रिव्‍यू‍ रिपोर्ट में ये बात बताई गई है. 

हालांकि, छोटी अवधि में महंगाई बढ़ सकती है. इसकी एक वजह पिछले साल की कीमतों का आधार प्रभाव (बेस इफेक्ट) है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा मौसम में अनिश्चितता और मजबूत अल नीनो की आशंका भी खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर दबाव डाल सकती है.

कच्‍चा तेल 100 डॉलर से नीचे, रुपया मजबूत 

राहत की बात ये है कि कच्चे तेल की कीमतें हाल में घटकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आई हैं और रुपये में भी मजबूती देखी गई है. अगर ये स्थिति बनी रहती है तो आयात के जरिये आने वाली महंगाई को काबू में रखने में मदद मिल सकती है.

देश का बाहरी क्षेत्र भी मजबूत बने रहने की उम्मीद है. इसकी वजह वस्तुओं के निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी, सेवाओं के व्यापार में मजबूत सरप्लस और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है.

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार के निवेशकों को झटका, बजट में LTCG और STT टैक्स में राहत की अटकलों पर वित्त मंत्रालय ने लगाया ब्रेक

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत मजबूत 

हालांकि, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बढ़ता राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियों में अनिश्चितता अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम बने रह सकते हैं.

इन वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की घरेलू आर्थिक बुनियाद मजबूत है. साथ ही, देश के पास पर्याप्त वित्तीय सुरक्षा उपाय और संसाधन मौजूद हैं. इससे अर्थव्यवस्था को अचानक आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें | अल नीनो का दुनिया में खौफ, बोलिविया में लगी इमरजेंसी, भारत भी नहीं अछूता, जानिए किस देश की कैसी तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Economic Reforms, Economic Review Report, Finance Ministry, El Nino Alert, Food Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com