केंद्रीय बजट 2027-28 को लेकर मोदी सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को उन्होंने स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट्स और हितधारकों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक की. यह बजट से पहले आयोजित 10वीं परामर्श बैठक थी. इसमें स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक कल्याण और जनजातीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
बैठक का मकसद इन क्षेत्रों की जरूरतों को समझना और आगामी बजट में उनके लिए जरूरी प्रावधान करने को लेकर सुझाव लेना था. चर्चा में स्वास्थ्य सुविधाओं के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने, जनजातीय समुदायों के कल्याण और सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाने जैसे विषय शामिल रहे. इस बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन भी शामिल हुए.
Union Minister for Finance & Corporate Affairs Smt. @nsitharaman chairs the 11th Pre-Budget Consultation with experts from research and development, and higher education sectors for the upcoming Union Budget 2027-28, in New Delhi, today. The meeting was also attended by Secretaries of Department of Economic Affairs @FinMinIndia; @EduMinOfIndia; @DBTIndia; and Chief Economic Adviser to the Government of India.
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) November 23, 2026
वित्त मंत्रालय हर साल केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों, उद्योग जगत, अर्थशास्त्रियों, राज्य सरकारों और दूसरे प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करता है. इन बैठकों में मिले सुझावों के आधार पर सरकार बजट की प्राथमिकताएं तय करने की कोशिश करती है.
20 नवंबर को भी हुई थी बैठक
इससे पहले 20 नवंबर को वित्त मंत्री ने आवास, शहरी विकास और संस्कृति क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ 9वीं प्री-बजट बैठक की थी. इसमें शहरी विकास, आवास और सांस्कृतिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी. इसी दिन रोजगार और श्रम क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ 8वीं प्री-बजट बैठक भी हुई थी. इसमें रोजगार के नए अवसर पैदा करने, कौशल विकास, श्रमिकों के कल्याण और श्रम बाजार से जुड़े विषयों पर सुझाव लिए गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं