NDTV Profit Conclave 2026: एनडीटीवी प्रॉफिट कॉन्क्लेव 2026 के मंच से केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की आर्थिक भविष्यवाणियों और वैश्विक व्यापारिक रणनीति को लेकर एक बेहद सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा खाका पेश किया. गोयल ने साफ किया कि भारत आज दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक ऐसी अनुकूल स्थिति में है, जहां से विकसित भारत 2047 का लक्ष्य अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि एक हकीकत नजर आ रहा है.
#NDTVProfitConclave2026 | "Potential of growing exports to US is humongous. Sky is the limit, limitless potential in the relationship": Commerce Minister Piyush Goyal (@piyushgoyal) to NDTV's editor-in-chief @rahulkanwal on India-US trade deal
— NDTV (@ndtv) February 7, 2026
Co-presented by: @NSEIndia… pic.twitter.com/SVRjKe0vRh
भारत-अमेरिका ट्रेड डील
पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि अमेरिका के साथ होने वाले इस व्यापार समझौते में भारत ने अपनी शर्तों और राष्ट्रीय हितों से रत्ती भर भी समझौता नहीं किया है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच की गहरी दोस्ती ने इस वार्ता को एक नई दिशा दी है. सरकार ने हर कदम पूरी स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ उठाया है, जिसमें सभी हितधारकों का समर्थन शामिल है. गोयल के अनुसार, पिछले एक साल की मेहनत का नतीजा है कि आज देश भर से इस समझौते को लेकर जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.
#NDTVProfitConclave2026 | "Almost every farmer commodity which is made in India, where we are not dependent on imports has been kept out of this trade deal. Why did Congress have to import soyabean oil? Congress did criminal act of allowing palm oil in the country": Commerce… pic.twitter.com/3e8Q20MMBa
— NDTV (@ndtv) February 7, 2026
किसानों की सुरक्षा
वाणिज्य मंत्री ने साफ किया कि भारत ने मांस (Meat), पोल्ट्री और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कोई भी रियायत नहीं दी है. "हमारे किसानों की सुरक्षा और देशहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमने सुनिश्चित किया है कि कृषि उत्पादों के मामले में भारतीय किसानों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए."
चीन और वियतनाम से आगे निकलेगा भारत
पीयूष गोयल ने डेटा के जरिए बताया कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में कैसे बढ़त दिलाएगा. पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता भारत को दूसरे देशों के मुकाबले बड़ा फायदा देता है. उन्होंने बताया कि जिन देशों से भारत का मुकाबला होता है, जैसे चीन पर करीब 35% और वियतनाम पर लगभग 20% टैक्स लगता है, जबकि भारत पर यह दर कम है. इससे भारतीय उत्पाद ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन जाते हैं.
डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की आर्थिक योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार 500 अरब डॉलर के लक्ष्य को 5-6 साल में हासिल कर सकता है. यह भारत की तेज और बड़े स्तर की विकास योजना को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि नए व्यापार समझौते के तहत AI और डेटा सेंटर से जुड़े उपकरणों को काफी बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं