IDBI Bank Privatization: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है. सरकार ने साफ किया है कि कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स (Fairfax Financial Holdings) को बैंक की हिस्सेदारी बेचने के बाद भी मौजूदा कर्मचारियों की सर्विस की शर्तें नहीं बदलेंगी. नवंबर की शुरुआत में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के ऐलान के बीच सरकार ने पेंशनरों को भी भरोसा दिया है कि उनके लिए किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे.
बिक्री के बाद भी नहीं बदलेंगी सर्विस की शर्तें
डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सचिव अरुणिष चावला ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को कहा कि आईडीबीआई बैंक के मौजूदा कर्मचारियों को निजीकरण से डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि शेयर खरीद समझौते के तहत नया खरीदार कर्मचारियों की मौजूदा सर्विस की शर्तों में ऐसा कोई बदलाव नहीं कर सकता, जिससे उन्हें नुकसान हो.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
52,878 करोड़ रुपये में 60% हिस्सा बेचेगी सरकार
सरकार बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का सौदा कर रही है. इस बिक्री के तहत बैंक की 60% से ज्यादा हिस्सेदारी फेयरफैक्स को दी जाएगी. चावला ने कहा कि इस सौदे से मौजूदा कर्मचारियों और पेंशनरों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.
पेंशनरों को भी सरकार ने दिया भरोसा
IDBI बैंक के कर्मचारियों के साथ पेंशनरों की चिंताओं पर भी सरकार ने जवाब दिया है. चावला ने कहा कि पेंशन के लिए अलग से फंड रखा गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेंशनरों से किए गए सभी वादे और कमिटमेंट आगे भी पूरे किए जाएंगे.
नवंबर में हड़ताल की चेतावनी
बैंक के निजीकरण के फैसले का कर्मचारी विरोध कर रहे हैं. आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों ने नवंबर की शुरुआत में सभी शाखाओं में हड़ताल का ऐलान किया है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है.कर्मचारियों की चिंता के बीच सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा सर्विस की शर्तों को उनके नुकसान के लिए नहीं बदला जा सकता.
सरकार तय नहीं करती कर्मचारियों की सर्विस की शर्तें
DIPAM सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईडीबीआई बैंक एक नेशनलाइज्ड बैंक नहीं है. यहां कर्मचारियों की सर्विस की शर्तें सीधे भारत सरकार तय नहीं करती. ये शर्तें बैंक का बोर्ड कर्मचारियों से बातचीत करके तय करता है. उन्होंने कहा कि आईडीबीआई बैंक का कामकाज आगे भी एक कंपनी के तौर पर जारी रहेगा. बैंक का मैनेजमेंट बोर्ड के हाथ में होगा. अभी बैंक कंपनी कानून और लेबर कानून के तहत काम करता है और बिक्री के बाद भी इसी व्यवस्था के तहत काम करता रहेगा.
यह भी पढ़ें | IDBI Bank की बिक्री का रास्ता साफ! वित्त मंत्रालय का बड़ा बयान- 60.72% हिस्सेदारी बेचने पर कोई कानूनी रोक नहीं
यह भी पढ़ें | IDBI Bank Sale: IDBI बैंक के निजीकरण के बाद क्या-क्या बदलेगा? ग्राहकों के लिए क्या रहेगा पहले जैसा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं