विज्ञापन

IDBI Bank Strike:आज से 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल, क्या ठप रहेगा बैंक का कामकाज? जानिए वजह और ग्राहकों पर क्या होगा असर?

IDBI Bank Strike 2026: निजीकरण और फेयरफैक्स डील के विरोध में 10,000 से अधिक कर्मचारी आज से दो दिन की देशव्यापी हड़ताल पर हैं.जानिए बैंक शाखाओं के कामकाज पर क्या असर पड़ेगा और क्या UPI, नेट बैंकिंग, एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी या नहीं.

IDBI Bank Strike:आज से 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल, क्या ठप रहेगा बैंक का कामकाज? जानिए वजह और ग्राहकों पर क्या होगा असर?
IDBI Bank Strike on November 2, 3: निजीकरण के विरोध में उतरे 10,000 से ज्यादा बैंक कर्मचारी, आज और कल ठप रह सकता है कामकाज
NDTV इंडिया

IDBI Bank Strike Today: IDBI बैंक के कर्मचारी निजीकरण और फेयरफैक्स डील के विरोध में आज से दो दिन की देशव्यापी हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल में 10,000 से ज्यादा कर्मचारी शामिल होने जा रहे हैं. ऐसे में बैंक की शाखाओं में कामकाज ठप हो सकता है.IDBI बैंक के ग्राहकों को 2 और 3 नवंबर को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बैंक ने हड़ताल को लेकर ग्राहकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है.आइए जानते हैं हड़ताल की वजह से आज बैंक खुला रहेगा या बंद.कौन-कौन सी सर्विस ठप रह सकती है और ग्राहकों पर इसका क्या असर पड़ेगा...

2 और 3 नवंबर को क्यों हो रही है हड़ताल?

IDBI बैंक के कर्मचारी केंद्र सरकार की निजीकरण योजना के विरोध में 2 और 3 नवंबर को हड़ताल कर रहे हैं. यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ IDBI ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉइज के आह्वान पर बुलाई गई है. यह संगठन बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है.कर्मचारी संगठन ने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन से निजीकरण की प्रक्रिया वापस लेने की मांग की है. यूनियन का कहना है कि IDBI बैंक की वापसी किसी निजी निवेश की वजह से नहीं, बल्कि सरकार, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और कर्मचारियों की मेहनत से संभव हुई है.

30,100 करोड़ का मुनाफा और सुधरा NPA, तो निजीकरण क्यों?

यूनियन के मुताबिक, 2016 से 2020 के बीच RBI की एसेट क्वालिटी रिव्यू प्रक्रिया के बाद बैंक में बड़ी संख्या में फंसे कर्ज (NPA) सामने आए थे. इससे बैंक को भारी नुकसान हुआ. इस दौरान बैंक को संभालने के लिए सरकार और LIC ने 46,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की पूंजी सहायता दी थी.

संगठन का कहना है कि मुश्किल दौर में कर्मचारियों ने ग्राहकों का भरोसा बनाए रखा और बैंक का कामकाज जारी रखा. पिछले छह साल में बैंक ने 30,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कुल शुद्ध लाभ दर्ज किया है. वहीं, सकल NPA 2018 के 31.78% से घटकर 2.30% पर आ गया है.

यूनियन के अनुसार, बैंक का नेट NPA 0.16%, कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 26.38% और प्रोविजन कवरेज रेशियो 99.31% हो गया है. कर्मचारियों का कहना है कि बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार के बावजूद सरकार इसे निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है.

Fairfax Group को बेचने का विरोध

कर्मचारी संगठन उस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं जिसके तहत IDBI बैंक की कमान कनाडा के फेयरफैक्स ग्रुप (Fairfax Group) को सौंपी जा रही है. साथ ही, यूनियन ने बैंक की कीमत यानी वैल्यूएशन तय करने और इसे बेचने के तरीके में पारदर्शिता की कमी पर भी सवाल उठाए हैं

क्या 2 और 3 नवंबर को IDBI बैंक बंद रहेगा?

हड़ताल की वजह से बैंक की शाखाओं में कामकाज पर असर पड़ सकता है, हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं और वहां के हालात कैसे हैं. ऐसे में चेक, दस्तावेज जमा करने, खाते से जुड़ी समस्याओं और दूसरे जरूरी कामों के लिए बैंक ब्रांच जाने वाले ग्राहकों को परेशानी हो सकती है.

ATM, UPI और ऑनलाइन बैंकिंग पर क्या होगा असर?

IDBI बैंक ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी. बैंक के मुताबिक, हड़ताल के दौरान Go Mobile+, इंटरनेट बैंकिंग, UPI, ATM और कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) चालू रहेंगे.बैंक ने यह भी बताया है कि इस दौरान दूसरे बैंकों के ATM से कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. हालांकि, अलग-अलग जगहों पर ATM में कैश की उपलब्धता अलग हो सकती है.

बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी  कि वे जरूरी लेनदेन और ब्रांच से जुड़े काम पहले ही पूरे कर लें. ग्राहकों को अपना मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस भी चेक कर लेना चाहिए. अगर कैश की जरूरत है, तो पहले से ही विड्रॉल कर लेना बनाना बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें | IDBI Bank के कर्मचारियों को सरकार का भरोसा, 60% हिस्सा बिकने के बाद भी नहीं बदलेंगी सर्विस की शर्तें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IDBI Bank Strike, IDBI Bank Strike Today, IDBI Bank Stake Sale, IDBI Bank Sale, IDBI Bank Privatisation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com