विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के बेटे-बहू पहुंचे 26/11 कार्यक्रम में, अर्जुन- सानिया चंडोक के लुक और सादगी पर फिदा हुए फैंस

सचिन तेंदुलकर के बेटे और बहू हाल ही में 26/11 कार्यक्रम के कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां दोनों के लुक की काफी चर्चा हुई. दोनों के सहज और विनम्र रवैये ने फैन्स का दिल जीत लिया.

सचिन तेंदुलकर के बेटे-बहू पहुंचे 26/11 कार्यक्रम में, अर्जुन- सानिया चंडोक के लुक और सादगी पर फिदा हुए फैंस
तेंदुलकर परिवार की बहू का स्टाइल छाया, अर्जुन के साथ 26/11 शहीदों को किया नमन
X (formerly Twitter)

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और उनकी वाइफ सानिया चंदोक एक साथ 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों और नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इन दोनों को एक साथ देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तुरंत इनकी ओर खिंच गया. 

लुक और सादगी ने जीता दिल

इस मौके पर बेहद शालीन कपड़ों में नजर आए अर्जुन और सानिया ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. हालांकि यह कार्यक्रम उन बहादुर लोगों को याद करने के लिए था जिन्होंने अपनी जान गंवा दी थी, लेकिन फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री और शालीन मौजूदगी की तारीफ किए बिना नहीं रह सके. सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो और तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है.  श्रद्धांजलि समारोह की तस्वीरें और वीडियो जल्द ही ऑनलाइन वायरल हो गए, जिसमें कई लोगों ने उनके सादे लेकिन स्टाइलिश लुक की तारीफ की. दोनों का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बता दें कि अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी 5 मार्च 2026 को हुई थी. दोनों की शादी समारोह में कई दिग्गज शिरकत करने पहुंचे थे. शादी के दौरान सचिन तेंदुलकर काफी भावुक भी नजर आए थे. अर्जुन को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने का मौका मिला था. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज और बल्लेबाज को आईपीएल 2026 से पहले 30 लाख रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था. अर्जुन तेंदुलकर एक गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. अब उनका पूरा लक्ष्य भारत के लिए खेलना है. 

यह भी पढ़ें | देसी अंदाज में दिखीं सारा और सानिया तेंदुलकर, रांची में लड़कियों के लिए बनाएंगी स्कूल; सादगी ने जीता दिल

यह भी पढ़ें | ऋषभ पंत WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बने, नंबर-2 बेन स्टोक्स, जानें टॉप-5 बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | नंबर 1 उर्विल पटेल-अभिषेक शर्मा, पंत भी लिस्ट में, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Arjun Sachin Tendulkar, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com