सोना, चांदी और तांबा में आमतौर पर एक ही रफ्तार में उतार-चढ़ाव देखा गया है, लेकिन अब इन तीनों का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. अगर आप भी यही सोचकर मेटल मार्केट में पैसा लगा रहे हैं कि सोना चढ़ेगा तो चांदी और तांबा भी पीछे-पीछे भागेंगे तो ये खबर आपके लिए है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसलों और डिमांड-सप्लाई के नए खेल ने तीनों मेटल की राह अलग कर दी है .ऐसे में अगर आप मेटल मार्केट से बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं, अच्छी तरह से समझना होगा कि
ब्याज दरों की मार, क्यों सुस्ता रहे हैं सोना और चांदी?
सोना और चांदी पर ब्याज दरों की उम्मीदों का सीधा असर पड़ता है. अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरें 0.25% बढ़ाने के बाद पिछले एक महीने में सोना और चांदी दोनों में करीब 7-8% की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले 1 साल के रिटर्न को देखें तो चांदी ने 38% का दमदार मुनाफा दिया है, जबकि सोना 13% ही चढ़ा है. 2026 में अब तक सोना स्थिर बना हुआ है, जबकि चांदी 15% टूटी है.
तांबे की 'सुपरफास्ट' रफ्तार, AI और EV ने बदली किस्मत
सोना-चांदी जहां ब्याज दरों के फेर में उलझे हैं, वहीं तांबा अपनी अलग ही धुन में भाग रहा है.तांबे को फेड की ब्याज दरों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. कॉपर की कीमतें इस बात पर निर्भर करती हैं कि खदानों से कितना माल निकल रहा है. चिली, इंडोनेशिया और कांगो जैसे बड़े उत्पादक देशों में खदान रुकावटों से सप्लाई 1% घटी है, जबकि एआई डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहन और पावर ग्रिड से मांग तेजी से बढ़ी है. यही वजह है कि कॉपर पिछले 6 महीने में 22% और साल भर में 45% चढ़ चुका है.
MCX और ग्लोबल मार्केट में क्या हैं आज का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,300 प्रति औंस और चांदी $64.5 प्रति औंस के आसपास है. कॉपर वायदा $6.66 प्रति पाउंड ($13,000 प्रति मीट्रिक टन) के करीब कारोबार कर रहा है. भारतीय बाजार में MCX पर सोना ₹1,50,584 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,29,054 प्रति किलो के लेवल पर है.
सोना, चांदी और तांबा में निवेश से पहले ये ध्यान रखें
सोने को सोने को संकट के समय 'सुरक्षित संपत्ति' (Safe Haven) और चांदी-तांबे को 'इंडस्ट्रियल डिमांड' के हिसाब से देखकर ही पैसा लगाएं. चांदी में सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग के कारण उतार-चढ़ाव ज्यादा रहता है, जबकि तांबे में लंबे समय की किल्लत की वजह से मजबूती बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- अदाणी ग्रुप के मुंद्रा पोर्ट का बजा डंका: सरकार से मिला 'मेगा पोर्ट' का दर्जा, लिस्ट में ये नाम शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं