विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

Gold-Silver Prices: पहले 72 हजार फिर 52 हजार सस्ती हुई चांदी, अब कहां जाकर टिकेंगी कीमतें?

Gold-Silver Prices: ग्लोबल मार्केट में भी हाहाकार है. स्पॉट गोल्ड करीब 1.72% गिरकर $4,781.60 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी भी $83.49 प्रति औंस पर आ गई है.

Gold-Silver Prices: पहले 72 हजार फिर 52 हजार सस्ती हुई चांदी, अब कहां जाकर टिकेंगी कीमतें?

Gold-Silver Prices: सर्राफा बाजार में पिछले तीन दिनों से सोने-चांदी की कमतों को एक नजर सी लगी हुई है. जिस चांदी ने जनवरी के आखिर में 4 लाख का आंकड़ा पार कर सबको चौंका दिया था, वही अब अर्श से फर्श पर आ गई. सोमवार को दिल्ली के बाजार में चांदी की कीमतों में 52 हजार की गिरावट देखी गई, जिससे कीमतें 2.60 लाख प्रति किलो पर आ गईं.

3 दिन में 36% की गिरावट

निवेशकों के लिए पिछले 72 घंटे किसी डरावने सपने से कम नहीं रहे. 29 जनवरी को जो चांदी ₹4,04,500 के रिकॉर्ड स्तर पर थी, वह अब तक ₹1,44,500 सस्ती हो चुकी है. शनिवार को जहां 72,500 रुपये सस्ती हुई, वहीं सोमवार को 52 हजार की चपत लग गई है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटीज के एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बातचीत के बीच अमेरिकी डॉलर में तेजी आने और अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई, साथ ही लिक्विडिटी पुश की वजह से अमेरिकी शटडाउन का डर भी एक बार फिर टल गया."

सोने की चमक भी फीकी रही

सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने ने भी निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है. सोमवार को सोना 12,800 प्रति 10 ग्राम टूटकर 1,52,700 रुपये पर आ गया. बता दें सिर्फ तीन दिन पहले सोना 1.83 लाख के अपने लाइफटाइम हाई पर था, जहां से अब यह 17% नीचे फिसल चुका है.

क्यों मची बाजार में ये खलबली?

एक्सपर्ट के अनुसार, इस बड़ी गिरावट के पीछे 4 अहम वजह हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के साथ बजट 2026 में इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं होने से उन निवेशकों को निराशा हाथ लगी है जो ड्यूटी घटने की उम्मीद कर रहे थे. इसके अलावा अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने और मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों ने सोने-चांदी की मांग कम कर दी है. साथ में सबसे बड़ी वजह हाई लेवल पर निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

ग्लोबल मार्केट में भी हाहाकार है. स्पॉट गोल्ड करीब 1.72% गिरकर $4,781.60 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी भी $83.49 प्रति औंस पर आ गई है.

क्या बोले एक्सपर्ट?

HDFC सिक्योरिटीज के अनुसार, इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े बाजार की अगली दिशा तय करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold-Silver Prices Crash, Gold-Silver Prices Crash Explained, Gold-Silver Prices Crash Graphics, Gold-Silver Prices Crash., Gold-Silver Prices Prediction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com