विज्ञापन

7.50 का औसत, रोहित शर्मा को विश्व कप को लेकर खड़े हुए ये 4 बड़े सवाल

न्यूजीलैंड सीरीज से कुछ दिन पहले पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की विदाई रोहित शर्मा की ही वजह से हुई! लेकिन अब सीरीज खत्म होने के बाद अगरकर सही लगते दिखाई पड़ रहे हैं. और रोहित कई बड़े सवालों से घिर गए हैं..विश्व कप 2-27 को लेकर

7.50 का औसत, रोहित शर्मा को विश्व कप को लेकर खड़े हुए ये 4 बड़े सवाल
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा
Source: X

पिछले दिनों अगले साल विश्व कप की प्लानिंग को लेकर रोहित शर्मा मामले में पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ क्या हुआ, यह सभी के सामने है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की न्यूजीलैंड जैसी ही पिचों पर खेले जाने वाले मेगा टूर्नामेंट के लिए बहुत "हद तक ट्रॉयल" में  न्यूजीलैंड में नाकाम रहे रोहित  शर्मा अब कई बड़े  सवालों के बीच घिर गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रदर्शन और आउट होने के तरीकों पर पूर्व कप्तान को लेकर अब दिग्गजों ने दबी जुबां में बोलना शुरू कर दिया है. और उनका यह प्रदर्शन विश्व कप की दिशा में आगे बढ़ते हुए अब बड़ी चिंता का विषय हो चला है. रोहित पांच मैचों की 4 पारियों में  सिर्फ 7.50 का ही औसत निकाल सके और रोहित के इन आंकड़ों से निश्चित तौर पर कुछ महीने पहले ही उनके साथ खड़ा नजर आ रहा बीसीसीआई भी अब उन्हें यहां से लेकर सोचने पर मजबूर होगा क्योंकि सवाल रोहित के लिए यहां से बहुत ही ज्यादा "गंभीर" हैं.  

यह भी पढ़ें: 'कोर ग्रुप तैयार कर लेना चाहिए...', 2027 वर्ल्ड कप को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने गौतम एंड कंपनी को दी अहम सलाह

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन रोहित के लिए यह दौरा विशेष रूप से काफी ज्यादा कठिन रहा. वह 4 पारियों में केवल 30 ही रन बना सके, तोन्यूजीलैंड की पिचों पर पेसरों के सामने वह सीम, स्विंग और गति  के सामने पूरी तरह असज दिखाई पड़े. सभी ने देखा कि चौथे वनडे में कैसे मैट हेनरी ने रोहित को पहले ही गेंद पर भौंचका कर दिया. और मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर के बयान ने भी बहुत कुछ कह दिया कि यह पिच बैटिंग के लिए मुश्किल नहीं थी. खत्म हुए पांच मैचों की सीरीज के 4 मैचों में रोहित ने 7.50 के औसत के साथ सीरीज खत्म की. और इस प्रदर्शन के बाद अब सवाल वहीं आकर खड़े हो गए हैं, जो उन्हें लेकर पिछले कुछ सालों से अगले साल होने वाले विश्व कप को लेकर तमाम पंडित उठा रहे हैं. चलिए आप 4 बड़े सवालों के बारे में जान  लें:-

1. दक्षिण अफ्रीका में तेज पिचों पर सफल होंगे रोहित?

यही सबसे बड़ा सवाल है.  जिस तरह से रोहित न्यूजीलैंड की पिचों पर आउट हुए, उससे इस सवाल में और कहीं ज्यादा वजन पैदा हो गया है क्योंकि विश्व कप में पिचें इससे भी ज्यादा मुश्किल हो मिल सकती हैं. ऐसे में सवाल यह है कि जब कीवी पिचों पर रोहित का यह हाल है, तो विश्व कप में रोहित तेज पिचों के लिए उन हेड कोच गौतम गंभीर को भरोसा कैसे देंगे, जो उन्हें लेकर पूर्व चीफ सेलक्टर अजीत अगरकर के साथ थे. 


2.  40 की उम्र, काम करेगा यह फुटवर्क और...?

अगले विश्व कप के समय रोहित 41वें साल में पहुंच जाएंगे. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब तस्वीर अब उनकी बैटिंग की ऐसी है, तो सवाल यही है कि क्या उनकी शैली और "वर्तमान तस्वीर" दक्षिण अफ्रीकी पिचों के लिए फिट बैठती है? यह सही है कि रोहित ने अपने पूरे करियर में इसी फुटवर्क और तकनीक से रन बटोरे हैं, लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप और न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीकी पिचों का अंतर बच्चा-बच्चा जानता है. सवाल फुटवर्क से आगे इन पिचों पर पेस और उछाल से निपटने का है? और यह सवाल विश्व कप शुरू होने तक पीछा करता रहेगा. 

3. यशस्वी जायसवाल ने कर दी घेराबंदी?

अजीत अगर को वास्तव में यशस्वी जायसवाल को टीम में लाने की जिद की कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि वह विश्व कप के लिए जायसवाल को समय रहते तैयार करना चाहते थे. और पिछले दिनों नाकामी के लंबे ब्रेक के बाद जायसवाल ने अगरकर की जिद को लगभग सही साबित कर दिया है. जायसवाल ने टेस्ट सीरीज से पहले ही भारत A के लिए लगातार दो पारियों में 155* और 102 रन बनाकर साबित कर दिया है कि वह कीवी पिचों पर अपने अंदाज में बैटिंग कर सकते हैं. वास्तव में जायसवाल ने इन पारियों से रोहित की घेराबंदी कर दी है. और अगर वह शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज में एक-दो ऐसी ही पारियां खेलते हैं, तो जायसवाल को विश्व कप टीम में खिलाने को लेकर बहस जोरदार अंदाज में गति पकड़ लेगी


4. आखिरी 'टेस्ट' रोहित के लिए अग्निपरीक्षा?

अब जब विश्व कप की तैयारियों के संदर्भ में 'काउंटडाउन' के बीच रोहित की  नाकामी की नाकामी और सवालों के बीच 'शर्मा जी' के लिए सबकुछ खत्म नहीं हुआ है. जाहिर है कि बीसीसाई के समर्थन के बीच रोहित अभी आगामी सीरीजों में टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे. लेकिन इन सीरीज के बीच रोहित और पूरी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि न्यूजीलैंड के बाद विश्व कप के बीच बाकी बची पांच सीरीज और करीब 24 मैचों में एक ही सीरीज विदेशी जमीं पर खेली जाएगी. और विश्व कप से ठीक पहले मेगा टूर्मामेंट की तैयारियों के लिए दक्षिण अफ्रीका में मेजबानों के खिलाफ 3-6 वनडे मैचों की यह सीरीज रोहित के लिए बड़ी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी क्योंकि विदेश में सीरीज सिर्फ एक है. और जवाब उन्हें "कई पहलुओं" से देने होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com