Gold-Silver Price Crash: करवा चौथ के दिन सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 29 अक्टूबर को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. MCX पर सोना गिरकर 1,43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है जबकि चांदी भी सुबह-सुबह 1400 रुपये सस्ती हो गई है.ऐसे में त्योहार के मौके पर खरीदारी करने वालों को राहत मिल सकती है. अगर आप भी शगुन के तौर पर सोने चांदी के नए गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें. यहां जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव...
MCX पर चांदी 1400 रुपये सस्ती, सोना ₹1.43 लाख पर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी आज गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सोना ₹1,43,544.00 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें ₹161.00 (0.11%) की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर, चांदी₹1,92,911.00 के भाव पर है, जिसमें ₹1,414.00 (0.73%) की बड़ी गिरावट आई है. बाजार के जानकारों के मुताबिक, एमसीएक्स पर सोने- चांदी की कीमतों (MCX Gold-Silver Price)में आई इस सुस्ती से त्योहारी सीजन में खरीदारों को थोड़ा और फायदा मिल सकता है.
Gold Rate Today: देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,43,490 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,31,533 मिल रहा है.
- मुंबई: 24 कैरेट सोना का भाव ₹1,43,740 है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,31,762 मिल रहा है.
- चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,44,160 है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,147 मिल रहा है.
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,43,550 प्रति 10 ग्राम है है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,31,588 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
- बेंगलुरु: 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,43,850 है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,31,863 मिल रहा है.
- हैदराबाद: 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,43,970 है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,31,973 मिल रहा है.
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में होता है. इसमें दूसरे धातु मिलाए जाते हैं, जिससे गहने ज्यादा मजबूत बनते हैं.
Silver Rate Today:आज बड़े शहरों में चांदी का भाव
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. 999 फाइन सिल्वर में 99.9% शुद्ध चांदी होती है. इसका इस्तेमाल निवेश के लिए चांदी के सिक्के और बार खरीदने में किया जाता है.
29 अक्टूबर को प्रमुख शहरों में चांदी का भाव प्रति किलो इस प्रकार है....
- मुंबई: ₹1,94,640
- दिल्ली: ₹1,94,300
- चेन्नई: ₹1,95,200
- कोलकाता: ₹1,94,380
- बेंगलुरु: ₹1,94,790
- हैदराबाद: ₹1,94,950
करवा चौथ पर सोना-चांदी खरीदने से पहले अपने लोकल ज्वेलर से कीमत और ऑफर्स के बारे में पता कर लें, क्योंकि गहने बनवाने या खरीदने पर जो बिल आएगा उसमें मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी जुड़ा मिलेगा.
Gold-Silver Price Today: क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव?
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर फैसला है.फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.75% से 4.00% के दायरे में स्थिर रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, फेड ने अगले हफ्ते होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद तक ब्याज दरों में बदलाव को टालने का फैसला किया है. हालांकि,बाजार को पहले से ही इस फैसले की उम्मीद थी
बता दें कि जब भी अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ने लगती है. इसकी सीधी सी वजह यह है कि बैंक या दूसरी जगहों पर ब्याज दरें ज्यादा मिलने पर निवेशकों को वहां से अच्छा रिटर्न मिलता है, जबकि सोने पर खुद से कोई ब्याज नहीं मिलता. यही वजह है कि जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो लोग सोने से पैसे निकालकर दूसरी जगहों पर निवेश करना शुरू कर देते हैं. इसे आसान भाषा में कहें तो ब्याज दरों और सोने की कीमतों का उल्टा रिश्ता होता हैृ...ब्याज दर बढ़ने पर सोने के दाम अक्सर गिरने लगते हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड-सिल्वर के दाम गिरे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड 0.5% गिरकर 4,039.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत 0.6% गिरकर 4,051.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई.
यह भी पढ़ें | Bank Holiday Today: आज 29 अक्टूबर को करवा चौथ के मौके पर बैंक खुला है या बंद? फटाफट करें चेक
यह भी पढ़ें | DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, 1.17 करोड़ लोगों की सैलरी-पेंशन कितनी बढ़कर आएगी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं