विज्ञापन

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, 1.17 करोड़ लोगों की सैलरी-पेंशन कितनी बढ़कर आएगी?

DA Hike Central Govt Employees: दिवाली से पहले महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला..केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 3% बढ़कर 63% हुआ. 4 महीने के एरियर के साथ खाते में आएंगे इतने रुपये...

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, 1.17 करोड़ लोगों की सैलरी-पेंशन कितनी बढ़कर आएगी?
7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट! DA बढ़कर 63% हुआ .
NDTV इंडिया

DA Hike Calculation: मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है.केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का DA 60% से बढ़कर 63% हो गया, जबकि पेंशनर्स को भी बढ़ी हुई दर से DR का फायदा मिलेगा. इस फैसले से करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स यानी कुल 1.17 करोड़ लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. ऐसे में हर कोई यही जानना चाह रहा है कि  DA-DR में 3% बढ़ोतरी से  सैलरी और पेंशन में हर महीने कितनी बढ़ जाएगी और एरियर के साथ खाते में कितने रुपये आएंगे..आइए समझते हैं सैलरी-पेंशन और एरियर का पूरा कैलकुलेशन किस तरह होगा...

DA Hike 2026: कितनी बढ़ेगी सैलरी?

सबसे पहले ये जान लें कि DA कैलकुलेशन पूरी सैलरी पर नहीं, बल्कि बेसिक पे पर होती है. इसलिए अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा उनकी बेसिक सैलरी के आधार पर होगा..उदाहरण के लिए, ₹18,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की सैलरी में महंगाई भत्ते के तौर पर हर महीने ₹540 ज्यादा आएंगे. वहीं, ₹50,000 बेसिक पे वाले कर्मचारी का DA हर महीने ₹1,500 बढ़ जाएगा.

DA Calculation: ऐसे समझें सैलरी कैलकुलेशन का पूरा हिसाब

7वें वेतन आयोग के तहत DA कैलकुलेशन बेसिक पे के आधार पर होता है. इसमें HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस शामिल नहीं होते 3% DA बढ़ने पर अलग-अलग बेसिक पे वाले कर्मचारियों को हर महीने अलग फायदा मिलेगा. 

₹18,000 बेसिक पे पर ₹540, ₹21,700 (लेवल 3) पर ₹651, ₹25,000 पर ₹750, ₹35,000 पर ₹1,050, ₹47,600 (लेवल 8) पर ₹1,428 और ₹50,000 बेसिक पे पर ₹1,500 की बढ़ोतरी होगी. ये रकम सिर्फ DA में बढ़ोतरी है.हर महीने हाथ में आने वाली सैलरी अलग हो सकती है. मान लीजिए  अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹35,000 है, तो 60% DA के हिसाब से अभी ₹21,000 मिलते हैं. 63% DA होने पर यह रकम ₹22,050 हो जाएगी. यानी हर महीने ₹1,050 और सालभर में ₹12,600 का फायदा होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

DA Arrears: चार महीने का एरियर कितना मिलेगा?

नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होने की बात कही गई है. ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीने का एरियर भी मिल सकता है. ₹18,000 बेसिक पे वाले कर्मचारी के लिए चार महीने का अतिरिक्त DA ₹2,160 होगा. 

पेंशनर्स की पेंशन कितनी बढ़ेगी?

पेंशनर्स को मिलने वाला DR भी 60% से बढ़कर 63% हो गया है.  यानी ₹20,000 बेसिक पेंशन  पर हर महीने ₹600 और ₹30,000 बेसिक पेंशन पर ₹900 ज्यादा  पेंशन आने वाला है.  नियमों के मुताबिक, जुलाई 2026 से बकाया रकम भी मिल सकती है.

साल में दो बार होता है DA रिवीजन

महंगाई से राहत देने के लिए सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA को रिवाइज करती है. ये बदलाव 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू होते हैं. जनवरी वाली बढ़ोतरी का ऐलान अक्सर मार्च-अप्रैल में और जुलाई वाली बढ़ोतरी का ऐलान अक्टूबर में होता है. इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी राहत मिलेगी. 

यह भी पढ़ें | केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
7th Pay Commission Da Hike, Dearness Allowance Hike, DA Hike July 2026, Da Hike News, DA Hike Central Government Employees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com