Karwa Chauth 2026 Bank Holiday: अगर आप आज गुरुवार, 29 अक्टूबर को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की प्लानिंग में हैं, तो पहले अपने शहर का बैंक हॉलिडे स्टेटस जरूर चेक कर लें. त्योहार के इस मौसम में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि करवा चौथ के मौके पर बैंक खुले रहेंगे या बंद. कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका मिले. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अक्टूबर 2026 हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों के लिए छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है.
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे बैंक?
RBI की ऑफिशियल लिस्ट के मुताबिक, करवा चौथ के मौके पर आज गुरुवार, 29 अक्टूबर को शिमला (हिमाचल प्रदेश) में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी तमाम शाखाएं शामिल हैं. यानी शिमला में आज बैंक का रूटीन काम नहीं होगा.
क्या दिल्ली-एनसीआर और बाकी राज्यों में आज बैंक खुले हैं?
अगर आप शिमला से बाहर किसी शहर में रहते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत देश के बाकी राज्यों में करवा चौथ की वजह से कोई सरकारी बैंक हॉलिडे नहीं है. इन जगहों पर सभी बैंक रोजाना की तरह खुले रहेंगे और आम दिनों की तरह कामकाज चलेगा.
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
अक्टूबर के इस हफ्ते में कुछ और छुट्टियां आने वाली हैं... यहां हम इसके बारे में भी बता दे रहें हैं ताकि आप पहले ही अपने काम निपटा सकें.
- 31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर अहमदाबाद (गुजरात) में बैंक बंद रहेंगे.
- 1 नवंबर (रविवार): हफ्ते की रविवार की छुट्टी की वजह से देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद होने पर नहीं अटकेंगे पैसे से जुड़े काम
अगर आपके इलाके में आज बैंक की छुट्टी है, तब भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंक बंद रहने पर भी डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज पूरी तरह चालू रहती हैं. आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) का इस्तेमाल कर आसानी से पैसे ट्रांसफर और दूसरे काम निपटा सकते हैं. किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक जाने से पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी लोकल ब्रांच का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ें | DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, 1.17 करोड़ लोगों की सैलरी-पेंशन कितनी बढ़कर आएगी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं