विज्ञापन
21 days ago

Gold,Silver Price On 7 September: 2026  अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो खरीदारी के लिए गहनों की दुकान पर जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें. हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार ,7 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी  रहने वाली है.राहत की बात यह है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही सोने का भाव ₹503 टूटकर ₹1,52,264 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं चांदी भी ₹771 गिरकर ₹2,36,887 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है

अगर ऑल-टाइम हाई से तुलना करें, तो 29 जनवरी 2026 को ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाने वाली चांदी अपने हाई लेवल से करीब ₹1.83 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है.इसी तरह सोना भी अपने ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई से लगभग ₹40,700 रुपये नीचे आ चुका है.

ऐसे में जो लोग सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हाम उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या खरीदारी के लिए यह सही समय है, या भाव अभी और नीचे गिरेंगे? हमारे इस Live Blog में जानिए दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट क्या है? इसे साथ ही हम आपको सोने-चांदी से जुड़ी दिनभर की हर छोटी-बड़ी अपडेट और एक्सपर्ट्स की राय भी बताएंगें.तो लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे इस Gold-silver ब्लॉग में बने रहिए...

Gold, Silver Rate Today, 7 September 2026 Updates (Aaj Sone Chandi Ka Taza Bhav):
 

Gold Price Live: पीएम मोदी की अपील दिखा असर, देश में सोने का आयात घटा

Gold Import News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेवजह  सोना न खरीदने की अपील और सरकार की ओर से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15% करने के बाद देश में सोने के आयात (Gold Import) में भारी गिरावट दर्ज की गई है.मेटल्स फोकस के आंकड़ों के मुताबिक, मई में सोने का आयात करीब 4% घटा, जो आगे बढ़कर जून में 20%, जुलाई में 23.7% और अगस्त में लगभग 30% तक गिर गया.

Gold-Silver Price Live: सोने के साथ चांदी में भी आई तेजी, MCX पर ₹800 से ज्यादा उछले भाव

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी दोपहर के सेशन में तगड़ी रिकवरी देखने को मिल रही है.MCX पर 5 अक्टूबर 2026 की चांदी दोपहर करीब 1:52 बजे ₹822 (0.35%) की मजबूती के साथ ₹2,38,480 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी. दिन के निचले स्तर ₹2,36,226 से उबरते हुए चांदी ₹2,38,510 के आज के हाई लेवल के बिल्कुल करीब पहुंच गई है.

 

Gold-Silver Price Live: दोपहर होते ही चमका सोना, MCX पर तेजी के साथ ₹1.53 लाख के पार पहुंचा भाव

हफ्तों की सुस्ती के बाद सोमवार दोपहर भारतीय वायदा बाजार (MCX) में सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है. दोपहर करीब 1:51 बजे 5 अक्टूबर 2026 वायदा का सोना ₹383 (0.25%) की बढ़त के साथ ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता देखा गया. कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,51,850 का निचला स्तर छूने के बाद रिकवरी दिखाई और ₹1,53,295 के दिन के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया. 

 

Gold-Silver Price Live: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आई गिरावट? ये हैं 2 बड़ी वजहें

Gold-Silver Price Drop: बाजार के जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव गिरने की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से सामने आया मजबूत जॉब डेटा है. रोजगार के बेहतर आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक (US Fed) अगली बैठक में ब्याज दरें बढ़ा सकता है. जब भी ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो सोने-चांदी में निवेश पर नेगेटिव असर पड़ता है.

इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स की मजबूती ने भी सोने-चांदी की कीमतों  पर दबाव बनाने का काम किया है. इस समय डॉलर इंडेक्स 99 के आसपास ट्रेंड कर रहा है. डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

Gold-Silver Prices Today Live: इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 0.5% गिरकर $4,405.47 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में भी इसमें 1% की गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाला U.S. गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.5% की कमजोरी के साथ $4,452.20 प्रति औंस पर बना हुआ था. स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) 0.2% की हल्की गिरावट के साथ $66.03 प्रति औंस के स्तर पर आ गई.

Silver Rate Today Live: जानें दिल्ली, मुंबई से चेन्नई तक 1 किलो का ताजा भाव

Silver Rate Today: राजधानी दिल्ली में आज  चांदी का भाव ₹2,36,330 प्रति किलो है. देश के प्रमुख महानगरों में आज दिल्ली में चांदी सबसे किफायती रेट पर मिल रही है.

  • मुंबई में आज 1 किलो फाइन चांदी की कीमत ₹2,36,740 दर्ज की गई है.
  • चेन्नई के सर्राफा बाजार में आज चांदी का रेट ₹2,37,430 पर पहुंच गया है.
  • कोलकाता में आज 1 किलो  चांदी का भाव ₹2,36,420 बना हुआ है.
  • बेंगलुरु में आज चांदी ₹2,36,920 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है.
  • हैदराबाद के बाजार में आज 1 किलो  चांदी की कीमत ₹2,37,110 दर्ज की गई है.
     

Silver Price Today Live: हफ्तेभर में 1% सस्ती हुई चांदी,चेन्नई में सबसे महंगी तो दिल्ली में मिली सबसे सस्ती

बीते एक हफ्ते में चांदी के दामों में करीब 1% की गिरावट आई है, हालांकि सालाना आधार पर इसमें 90% से ज्यादा का मजबूत रिटर्न दर्ज किया गया है. आज चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बिक रही है, जबकि दिल्ली में रेट सबसे कम दर्ज किए गए हैं.

Silver Price Today Live: चांदी आज कितनी सस्ती हुई?

Silver Price Today Live Updates: सर्राफा बाजार में आज यानी सोमवार (7 सितंबर) को चांदी की कीमतों में गिरवाट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के मुताबिक, आज फाइन चांदी (Silver 999) का भाव ₹2,37,170 प्रति किलो दर्ज किया गया है, जबकि स्टर्लिंग चांदी (Silver 925) ₹2,19,382 प्रति किलो पर बनी हुई है. 
 

Gold Silver Price Live: दिल्ली से लेकर मुंबई तक... 22 और 24 कैरेट सोने का भाव?

 

Gold Price Today live: बेंगलुरु में सोने के ताजा भाव, देखें 10 ग्राम का रेट

Bengaluru Gold Rate Today:  बेंगलुरु में आज सोने की कीमतों में मामूली हलचल देखने को मिल रही है. बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,180 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,415 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है. खरीदारी से पहले ज्वेलर्स से हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज का ब्रेकअप जरूर पूछें.

Gold Price Today live: कोलकाता में आज सोना कितना हुआ सस्ता?

Kolkata Gold Rate Today:कोलकाता के बाजार में आज सोने के दामों में सुस्ती देखने को मिल रही है. आज यहां 24 कैरेट सोना ₹1,52,860 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का रेट ₹1,40,122 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

Gold Price Today live: चेन्नई में सबसे महंगा सोना, जानें 22K और 24K का भाव

Chennai Gold Rate Today: देश के बाकी बड़े शहरों की तुलना में आज चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं. चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,510 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,40,718 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है.

Silver Price Today Live: चांदी में भी सुस्ती! MCX पर खुलते ही ₹770 से ज्यादा फिसले दाम

MCX Silver Rate Today: सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार (7 सितंबर) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 दिसंबर वायदा वाली चांदी ₹771 (-0.32%) टूटकर ₹2,36,887 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी.

 

Gold Price MCX Live: हफ्ते की शुरुआत में सस्ता हुआ सोना! खुलते ही ₹500 से ज्यादा टूटा भाव,

MCX Gold Rate Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (7 सितंबर) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सुबह 9:14 बजे MCX पर 5 अक्टूबर वायदा वाला सोना ₹503 (0.33%) टूटकर ₹1,52,264 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. आज के शुरुआती सत्र में सोने ने ₹1,52,244 का निचला स्तर और ₹1,52,483 का ऊपरी स्तर (Day High) छुआ है. 

 

 

Gold Price Live : मुंबई में आज सोने का ताजा रेट

Mumbai Gold Rate Today:मुंबई के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,060 प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,40,305 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. अगर आप आज मुंबई में खरीदारी करने जा रहे हैं तो दुकानों पर मेकिंग चार्ज और GST अलग से देना होगा.

Gold Price Live: दिल्ली में आज क्या है 22-24 कैरेट सोने का भाव?

Delhi Gold Rate Today: राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिल रही है. 7 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,800 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं, ज्वैलरी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,40,067 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है. देश के प्रमुख शहरों के मुकाबले आज दिल्ली में सोना सबसे किफायती रेट पर मिल रहा है.

Gold Price Live: हफ्तेभर में 1% सस्ता हुआ सोना

अगर बीते हफ्ते से तुलना करें तो सोने की कीमतों में करीब 1% की गिरावट आई है, हालांकि सालाना आधार पर सोना अभी भी लगभग 42% के मजबूत रिटर्न पर बना हुआ है.

Gold, Silver Price Live: चेन्नई में सोना-चांदी  सबसे महंगा तो दिल्ली में सस्ता

Gold Price Today Live Updates: हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार (7 सितंबर) की सुबह सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है. Bullion.co.in के मुताबिक, 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,53,340 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,40,562 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है. वहीं, चांदी का भाव ₹2,37,170 प्रति किलो दर्ज किया गया है. देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो आज चेन्नई में सोने-चांदी के दाम सबसे ज्यादा है, जबकि दिल्ली में रेट सबसे कम दर्ज किए गए हैं.

Gold Silver News Live: बीते हफ्ते धड़ाम हुए सोने-चांदी के भाव, जानें 22 और 24 कैरेट के नए रेट्स

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का भाव ₹4,694 गिरकर ₹1,54,884 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो इससे पहले ₹1,59,578 था. इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹1,41,874 और 18 कैरेट सोना ₹1,16,163 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी नरमी देखी गई. चांदी का रेट ₹8,436 घटकर ₹2,35,456 प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो पहले ₹2,43,892 था.

Gold, silver price live: चांदी ₹1.82 लाख और सोना ₹40 हजार हुआ सस्ता!

गोल्ड-सिल्वर अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुकी हैं. 29 जनवरी 2026 को ₹4,20,048 प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाने वाली चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹1.82 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है. वहीं, सोना भी अपने ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई से करीब ₹40 हजार रुपये नीचे गिर चुका है.अपने ऑल टाइम हाई के मुकाबले यह गिरावट उन खरीदारों और निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है, जो सही समय पर एंट्री का इंतजार कर रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Rate Today, Gold Silver Price Today, Gold Silver Mcx Live Today, Gold Silver Price Live, Sone Chandi Ka Taza Bhav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com