विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी ने लगाई ₹4000 की छलांग, क्या अब और बढ़ेंगे दाम? जानें ताजा भाव

Gold Silver Price Today May 25: सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका! एमसीएक्स (MCX) पर आज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, सोना बढ़कर ₹1.59 लाख के पार निकला.देख लें ताजा रेट...

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी ने लगाई ₹4000 की छलांग, क्या अब और बढ़ेंगे दाम? जानें ताजा भाव
Gold silver price in india: एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की चाल एक सीमित दायरे में ही रह सकती हैं जबकि चांदी में तेजी का माहौल बना रह सकता है.

Gold and Silver Price Today, 25 May: अगर आप सोना खरीदने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज यानी सोमवार, 25 मई के ताजा रेट के बारे में जरूर जान लें. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी दोनों में तेज उछाल देखने को मिला. जहां सोना 600 रुपये के करीब मजबूत हुआ, वहीं चांदी ने 4000 रुपये से ज्यादा की जोरदार छलांग लगाई. ऐसे में आम निवेशक से लेकर ज्वेलरी खरीदने वालों तक, हर किसी की नजर अब इन कीमतों पर टिकी हुई है. चलिए जानते हैं आज सोना-चांदी का ताजा रेट क्या है...

MCX पर आज कितना महंगा हुआ सोना?

सोमवार को MCX पर गोल्ड  में तेजी दर्ज की गई. सोना 591 रुपये यानी करीब 0.37%   बढ़कर 1,59,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. दोपहर  के दौरान में गोल्ड ने 1,58,919 से लेकर 1,59,500 रुपये तक का रेंज में ट्रेड कर रहा था.

चांदी ने लगाई बड़ी छलांग, ₹4000 से ज्यादा उछाल

चांदी में आज और ज्यादा मजबूत तेजी देखने को मिली. MCX पर सिल्वर  4,120 रुपये उछलकर 2,75,966 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. यानी करीब 1.52% की बढ़त दर्ज हुई.आज कारोबार के दौरान चांदी ने 2,75,215 से 2,77,245 रुपये का लेवल छुआ. 

देश के बड़े शहरों में आज गोल्ड का रेट (Gold Price Today)

देश के अलग अलग शहरों में सोने रेट में बदलाव देखा जा रहा है.दिल्ली में सोना  ₹1,58,790 पर है.मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,59,060 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.चेन्नई में ₹1,59,520 पर बना हुआ है.हैदराबाद में ₹1,59,310 और बेंगलुरु में रेट ₹1,59,190 प्रति 10 ग्राम के आसपास  है.

आज चांदी का रेट किन शहरों में कितना है? (Silver Price Today)

चांदी की कीमतों में भी तेजी साफ दिख रही है.दिल्ली में चांदी करीब ₹2,71,330 प्रति किलो है. मुंबई में चांदी ₹2,71,800 प्रति किलो है.चेन्नई में ₹2,72,590,हैदराबाद में ₹2,72,230,बेंगलुरु में ₹2,72,010,और कोलकाता में करीब ₹2,71,440 प्रति किलो का स्तर देखा गया.

Why Gold Silver Prices Crash today

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

बता दें कि सिर्फ भारत ही नही , इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी के रेट में तेजी बनी हुई है. स्पॉट गोल्ड में मजबूती और चांदी में तेज उछाल देखा गया.स्पॉट गोल्ड 1.5% की बढ़त के साथ $4,575.30 प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी (Silver) भी 4% की जोरदार तेजी के साथ $78.53 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. इसके पीछे की वजह अमेरिका-ईरान डील से जुड़ी उम्मीदें, जियोपॉलिटिकल तनाव और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव माने जा रहे हैं.

जब ग्लोबल मार्केट में तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सोना-चांदी जैसी सेफ हेवन एसेट की तरफ जाते हैं. इससे कीमतों को सपोर्ट मिलता है.

क्या अभी और महंगा होना सोना-चांदी?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले हफ्ते सोने की चाल एक सीमित दायरे में ही रह सकती हैं.  इसकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगी, क्योंकि बाजार के बड़े कारोबारी अभी यह देख रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत का क्या नतीजा निकलता है. चांदी में तेजी का माहौल बना रह सकता है. दुनिया भर में चल रहे तनाव और महंगे  फ्यूल की वजह से चांदी को लगातार सपोर्ट मिल रहा है, जिससे इसके दाम मजबूत बने रहेंगे.

फिलहाल साफ है सोना धीरे-धीरे चढ़ रहा है, लेकिन चांदी ने तेज रफ्तार पकड़ ली है. ऐसे में अगर आप शादी, निवेश या ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खासकर चांदी में आई बड़ी उछाल  आपके बजट पर असर डाल सकती है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com