विज्ञापन

Gold-Silver Prices: ये चल क्या रहा है- कभी तेजी तो कभी गिरावट, अब खरीदें या रुक जाएं, क्या बोले एक्सपर्ट?

Gold-Silver Price: एक्सपर्ट की मानें तो सोने और चांदी की कीमतों में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है. अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो हर गिरावट पर खरीदारी करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है.

Gold-Silver Prices: ये चल क्या रहा है- कभी तेजी तो कभी गिरावट, अब खरीदें या रुक जाएं, क्या बोले एक्सपर्ट?

Gold-Silver Price: गिरावट के बाद बीते दिन सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली. चांदी में 5900 रुपये का भारी उछाल आया, वहीं सोना भी 1 हजार प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया. ग्लोबल टेंशन ने सर्राफा बाजार में गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गर्मी ला दी. कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया, जिसने निवेशकों और आम खरीदारों को नई खरीदारी से रोक दिया.

चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल

चांदी की चमक इन दिनों फीकी होने का नाम नहीं ले रही. बीते दिन चांदी की कीमतों में करीब 5900 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद यह 277900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गईं. इंडस्ट्री डिमांड और सप्लाई चेन में आ रही समस्याओं ने चांदी में नई जान फूंकी है.

सोना ने बनाए रखी अपनी पेस

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी जोरदार तेजी आई. दिल्ली में सोना 1 हजार रुपये की तेजी के साथ 164200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. पिछले कुछ दिनों से जारी मामूली उतार-चढ़ाव के बाद सोने ने एक बार फिर लंबी दौड़ लगाई है. शादी ब्याह के सीजन से पहले कीमतों में इस तरह का उछाल मिडिल क्लास की जेब पर भारी पड़ने वाला है.

तेजी पर क्या बोले मार्केट एक्सपर्ट?

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह ग्लोबल टेंशन है. दुनिया में चल रहे वॉर और टेंशन भरे माहौल की वजह से निवेशक अब शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे ऑप्शन के बजाय सेफ हेवन की तरफ जा रहे हैं. जब भी दुनिया में उठा पटक होती है, सोना और चांदी की डिमांड में इजाफा होता है.

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कंडीशन और रिजर्व बैंक की सोने में खरीदारी ने भी घरेलू बाजार में कीमतों को हवा दी है.

क्या अब है निवेश का सही समय?

एक्सपर्ट की मानें तो सोने और चांदी की कीमतों में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है. अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो हर गिरावट पर खरीदारी करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है. हालांकि, अभी के हाई लेवल पर खरीदारी करते समय थोड़ा अलर्ट रहने की भी बात कही जा रही है.

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Hike, Silver Rate Today, Delhi Bullion Market, Global Tensions Impact On Gold, Investment In Gold And Silver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com