विज्ञापन

Gold-Silver Prices: सोना 1.60 लाख से नीचे, चांदी 2.60 लाख से कम! 15 मार्च, रविवार को आपके शहर में क्‍या भाव चल रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर?

आज 15 मार्च 2025 को दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,810 रुपये/10 ग्राम के आसपास बना हुआ है. वहीं मुंबई में सोना थोड़ा सस्‍ता है. इसका भाव 1,59,660 रुपये के करीब बना हुआ है.

Gold-Silver Prices: सोना 1.60 लाख से नीचे, चांदी 2.60 लाख से कम! 15 मार्च, रविवार को आपके शहर में क्‍या भाव चल रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर?
Gold Silver Prices Today: आज आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा सोना-चांदी?

मिडिल ईस्‍ट में छिड़ी जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. ईरान की इजरायल और अमेरिका से चल रही जंग के बीच एक तरफ कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि सोने-चांदी के भाव में कभी चढ़ाव तो कभी उतार देखा जा रहा है. जंग के चलते जहां सोना-चांदी जैसे सेफ हेवेन की मांग बढ़ जाती है, वहीं हाल के दिनों में ज्‍यादा बार गिरावट ही दर्ज की गई. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 'इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने के सभी कैरेट (24k, 22k, 18k) और चांदी के दामों में मामूली कमी आई है.

आज क्‍या है आपके शहर में सोने का भाव?

आज 15 मार्च 2025 को दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Prices) 1,59,810 रुपये/10 ग्राम के आसपास बना हुआ है. वहीं मुंबई में सोना थोड़ा सस्‍ता है. इसका भाव 1,59,660 रुपये के करीब बना हुआ है. आंकड़ों पर नजर डालें तो आज दिल्ली और लखनऊ में सोने के भाव समान बने हुए हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,59,810 रुपये, 22 कैरेट 1,46,500 रुपये और 18 कैरेट 1,19,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में भी दाम एक जैसे दर्ज किए गए हैं; यहां 24 कैरेट का भाव 1,59,660 रुपये, 22 कैरेट का 1,46,350 रुपये और 18 कैरेट का 1,19,740 रुपये है. 

चेन्नई में सोना अन्य महानगरों के मुकाबले थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट 1,61,020 रुपये, 22 कैरेट 1,47,600 रुपये और 18 कैरेट 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. इसके अलावा, अहमदाबाद और पटना में भी कीमतें एक समान बनी हुई हैं, यहां 24 कैरेट सोना 1,59,710 रुपये, 22 कैरेट 1,46,400 रुपये और 18 कैरेट 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है.

एक हफ्ते के भीतर सोने की कीमतों में बदलाव 

  • 24 कैरेट गोल्ड: हफ्ते की शुरुआत में यह 1,58,751 रुपये पर था, जो 352 रुपये सस्ता होकर 1,58,399 रुपये पर आ गया है.
  • 22 कैरेट गोल्ड: इसकी कीमत 1,45,416 रुपये से घटकर अब 1,45,093 रुपये हो गई है.
  • 18 कैरेट गोल्ड: यह 1,19,063 रुपये से गिरकर 1,18,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है. एक हफ्ते के भीतर चांदी 235 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. अब इसका भाव 2,60,723 रुपये से कम होकर 2,60,488 रुपये प्रति किलो पर आ गया है.

हाजिर बाजार में चांदी ने 10 मार्च को 2,70,944 रुपये प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ. वहीं, न्यूनतम भाव 9 मार्च को 2,60,056 रुपये प्रति किलो का देखा गया. दूसरी ओर 24 कैरेट के सोने ने 12 मार्च को 1,60,303 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ. वहीं, न्यूनतम भाव 13 मार्च को 1,58,399 रुपये प्रति 10 ग्राम का रहा.

ये भी पढ़ें: महंगाई से पाकिस्तान में त्राहिमाम! अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध का अंजाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Become Cheaper, Gold Silver Coins, Gold Silver Crash, Gold Silver Rate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com