विज्ञापन

Gold-Silver Prices: अरे गजब! एक झटके में 5,000 रुपये चढ़ गई चांदी, सोना कितना चढ़ा? फटाफट जानिए ताजा भाव 

MCX पर सोना सुबह करीब 11 बजे 1,562 रुपये की तेजी के साथ 1,57,298 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा, वहीं चांदी 4,468 रुपये की तेजी के साथ 2.61 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करती दिखी.

Gold-Silver Prices: अरे गजब! एक झटके में 5,000 रुपये चढ़ गई चांदी, सोना कितना चढ़ा? फटाफट जानिए ताजा भाव 
Gold and Silver Prices Today 17 March 2026: सोने चांदी के भाव चढ़े हैं, जानिए आज क्‍या भाव चल रहा है गोल्‍ड-सिल्‍वर

Gold Silver Prices Today: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार सुबह तेजी देखी जा रही है. कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के भाव में करीब 5,000 रुपये की तेजी देखी गई. चांदी, जहां 4,500 रुपये तक महंगी हो गई है, वहीं सोना भी 1,500 रुपये महंगा हो गया है. MCX पर सोना सुबह करीब 11 बजे 1,562 रुपये की तेजी के साथ 1,57,298 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा, वहीं चांदी 4,468 रुपये की तेजी के साथ 2.61 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करती दिखी. स्‍थानीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोना 1,58,620 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है, जबकि चांदी 2.75 लाख रुपये/किलो के करीब बिक रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी

मिडिल ईस्‍ट जंग के बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Prices) में तेजी देखी जा रही है. कॉमेक्‍स (Comex) पर 0.82 फीसदी या 40.80 डॉलर की तेजी के साथ सोना 5,043 डॉलर/औंस के भाव पर पहुंच गया, जबकि सिल्‍वर 2.44 फीसदी या 1.9 डॉलर की तेजी के साथ 82.65 डॉलर/औंस के भाव पर पहुंच गया. 

MCX पर तेजी के साथ खुला था सोना-चांदी 

मंगलवार को सोना‑चांदी में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है और दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम 1.31 प्रतिशत तक चढ़ गए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अच्‍छी शुरुआत के बाद सुबह 9:41 बजे अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,061 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,56,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. intraday कारोबार में इस कॉन्ट्रैक्ट ने 1,56,649 रुपये का निचला स्तर और 1,56,996 रुपये का ऊपरी स्तर बनाया, जिससे साफ है कि सोना फिलहाल तेजी के साथ सीमित दायरे में घूम रहा है. वहीं, मई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 3,353 रुपये या 1.31 प्रतिशत उछलकर 2,59,885 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि दिन के दौरान इसने 2,58,338 रुपये का लो और 2,61,457 रुपये का हाई छुआ.

अमेरिकी फेड की बैठक से पहले तेजी 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक शुरू होने से पहले ही सोने और चांदी के दामों में यह तेजी देखने को मिल रही है. फेड की दो दिवसीय बैठक 17 मार्च से शुरू होगी और ब्याज दरों से जुड़े फैसले 18 मार्च को सामने आएंगे, जिस पर वैश्विक बाजारों की नजर टिकी है. मौजूदा भू‑राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच यह बैठक और भी अहम हो गई है. बीते कुछ महीनों में फेड की दरों में कटौती की उम्मीदों ने ही सोना‑चांदी में मजबूती की बड़ी वजह का काम किया है, लेकिन अगर इस बार फेड दरों को यथावत रखता है या कच्चे तेल की तेजी से महंगाई बढ़ने के संकेत देता है, तो कीमती धातुओं पर दबाव बन सकता है. इसी आशंका की वजह से नीति घोषणा से ठीक पहले निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: महंगाई से पाकिस्तान में त्राहिमाम! अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध का अंजाम

महंगाई से पाकिस्तान में त्राहिमाम! अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध का अंजाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com