Gold Silver Price Fall:नवरात्रि के दूसरे दिन सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. सोमवार, 12 अक्टूबर को दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. घरेलू बाजार में सोना और चांदी सस्ते हुए हैं. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी के वायदा भाव लाल निशान में कारोबार करते दिखे. अगर आप नवरात्रि में सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के भाव जरूर चेक कर लें.
MCX पर सोने-चांदी में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर सोमवार सुबह 10:43 बजे 1,50,188 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसमें 1,311 रुपये यानी 0.87% की गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सोने का भाव 1,50,188 रुपये से 1,51,596 रुपये के बीच रहा.
वहीं, 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर सुबह 10:44 बजे 2,24,500 रुपये पर आ गया. इसमें 1,255 रुपये यानी 0.56% की गिरावट आई. चांदी का भाव दिन के कारोबार में 2,24,326 रुपये से 2,25,864 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा है.
देश में सोने-चांदी का भाव कितना है?
Bullion.co.in के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे भारत में सोने की कीमत 1,51,720 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,077 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं, चांदी की कीमत 2,26,140 रुपये प्रति किलो और 925 स्टर्लिंग सिल्वर का भाव 2,09,180 रुपये प्रति किलो था.
दिल्ली से मुंबई तक 24 कैरेट गोल्ड रेट
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें इस तरह रहीं...
- मुंबई: 1,51,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली: 1,51,180 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: 1,51,880 रुपये प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता: 1,51,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
- बेंगलुरु: 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद: 1,51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने के ताजा रेट
अगर आप गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो 22 कैरेट सोने के भाव भी जान लीजिए....
मुंबई में इसकी कीमत 1,38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, दिल्ली में 1,38,582 रुपये और चेन्नई में 1,39,223 रुपये रही. वहीं, कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,38,637 रुपये, बेंगलुरु में 1,38,930 रुपये और हैदराबाद में 1,39,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.
इन शहरों में आज चांदी कितनी सस्ती?
सोने के साथ चांदी के भाव भी चेक कर लें. 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत मुंबई में 2,25,730 रुपये प्रति किलो रही. दिल्ली में इसका भाव 2,25,340 रुपये और चेन्नई में 2,26,390 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. इसके अलावा कोलकाता में चांदी 2,25,430 रुपये, बेंगलुरु में 2,25,910 रुपये और हैदराबाद में 2,26,090 रुपये प्रति किलो पर रही.
बता दें कि देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले अपने लोकल ज्वेलर से रेट के बार में जरूर पता कर लें. अगर आप सोने-चांदी का गहना बनवाते हैं तो कीमत में मेकिंग चार्ज और टैक्स भी जुड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें | Gold ETF में 164% की तूफानी तेजी, Silver ETF में भी रिकॉर्ड उछाल, जानें क्या है वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं