विज्ञापन

Gold Investment: धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी? ज्वेलरी, कॉइन, डिजिटल गोल्ड या ETF...एक्सपर्ट्स से समझिए कहां लगाएं पैसा

Gold investment on Dhanteras 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ज्वेलरी,गोल्ड कॉइन, डिजिटल गोल्ड और ETF में निवेश का कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर है? जानिए एक्सपर्ट्स की क्या राय है.

Gold Investment: धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी? ज्वेलरी, कॉइन, डिजिटल गोल्ड या ETF...एक्सपर्ट्स से समझिए कहां लगाएं पैसा
Dhanteras Gold Buying: इस साल सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं.
NDTV इंडिया

Best Gold Investment Options: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. पिछले महीने सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई, लेकिन 4 नवंबर को MCX पर  सोने-चांदी की कीमती में फिर तेजी देखने को मिली. ऐसे में सवाल है कि धनतेरस पर ज्वेलरी खरीदना बेहतर रहेगा, सोने-चांदी के सिक्के लेना चाहिए या फिर डिजिटल गोल्ड और ETF में पैसा लगाना फायदेमंद होगा?  एक्सपर्ट्स से समझिए...

MCX पर सोने-चांदी में लौटी तेजी

4 नवंबर को दोपहर 12:02 बजे MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला चांदी का वायदा भाव 6,700 रुपये यानी 3.73% उछलकर 1,86,398 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, सोने का भाव 2,860 रुपये यानी 2.05% बढ़कर 1,42,312 रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले अक्टूबर में चांदी के वायदा भाव में करीब 20% और सोने में लगभग 7% की गिरावट आई थी.

सोने की ज्वेलरी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप धनतेरस पर  गिफ्ट या पहनने के लिए सोना खरीद रहे हैं तो ज्वेलरी  लेना अच्छा ऑप्शन है. हालांकि, इसमें मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और GST का खर्च भी जुड़ता है. वहीं, बेचते समय इन खर्चों का पूरा पैसा वापस नहीं मिलता.  ज्वेलरी में आमतौर पर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है. सोने के गहने की खरीदारी से पहले BIS हॉलमार्क, सोने की शुद्धता और छह अंकों वाला HUID कोड जरूर चेक करें. इसे BIS Care ऐप से भी वेरिफाई किया जा सकता है.

गोल्ड कॉइन और सिल्वर खरीदना कितना सही?

अगर मेकिंग चार्ज से बचना चाहते हैं तो गोल्ड कॉइन खरीद सकते हैं. हालांकि, सिक्के की कीमत में मिंटिंग या दूसरे चार्ज भी जुड़ सकते हैं. खरीदने से पहले शुद्धता, प्रीमियम और बायबैक की शर्तें जरूर समझें. वहीं, कम बजट में चांदी के सिक्के, मूर्तियां, दीये और बर्तन खरीद सकते हैं. लेकिन चांदी को सोने से कम रिस्क वाला इन्वेस्टमेंट ऑप्शन नहीं मानना चाहिए. इसकी कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव हो सकता है, क्योंकि इंडस्ट्रियल  मांग का भी इस पर असर पड़ता है.

डिजिटल गोल्ड की मांग क्यों बढ़ रही है?

SafeGold के फाउंडर और CEO गौरव माथुर ने NDTV को बताया कि कीमतों में गिरावट के बाद प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड की खरीद सामान्य दिनों के मुकाबले 1.5 से 2 गुना हो गई है. अब ग्राहक हर महीने SIP के जरिए भी सोना खरीद रहे हैं. 0.1 ग्राम से सिक्के की डिलीवरी का ऑप्शन भी उपलब्ध है. माथुर के मुताबिक, SafeGold के जरिए 1 लाख से ज्यादा ग्राहक अपना सोना लीज पर देने का ऑप्शन चुन चुके हैं.

हालांकि, डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ETF एक जैसे नहीं हैं. डिजिटल गोल्डफिलहाल SEBI रेगुलेटेड नहीं है. इसलिए खरीदने से पहले प्लेटफॉर्म की सुरक्षा, सोने की कस्टडी, रिडेम्पशन और दूसरे चार्ज समझना जरूरी है.

गोल्ड ETF या फिजिकल गोल्ड, क्या बेस्ट रहेगा?

अगर आप बिना फिजिकल सोना रखे निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड ETF एक अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए डीमैट अकाउंट चाहिए. निवेश से पहले ETF का बाजार भाव और एक्सपेंस रेशियो जरूर देखें. वहीं, लंबे समय तक फिजिकल गोल्ड रखने वालों के लिए गोल्ड बार एक ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसकी सेफ्टी, स्टोरेज और रीसेलिंग का ध्यान रखना होगा.

Giottus.com के CEO विक्रम सुब्बुराज के मुताबिक, सोने-चांदी की आगे की चाल ग्लोबल बुलियन मार्केट और रुपये-डॉलर की स्थिति पर निर्भर करेगी. उन्होंने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा निवेश करना और बजट के हिसाब से खरीदारी करना बेहतर तरीका हो सकता है.

सोने की मांग में भी आई कमी

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक, 2026 की जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्लोबल ज्वेलरी डिमांड सालाना आधार पर 19% घटकर 340.1 टन रह गई, जो पिछले साल 420 टन थी. निवेश के लिए सोने की मांग भी 14% घटकर 479 टन रही. बार और कॉइन की मांग 19% गिरकर 267.8 टन और गोल्ड ETF की मांग 6% कम होकर 211.2 टन रही. ऐसे में धनतेरस पर खरीदारी से पहले अपनी जरूरत, बजट और लेटेस्ट प्राइस जरूर देखें.

यह भी पढ़ें | Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में उतार चढ़ाव, जानिए दिल्ली, मुंबई , लखनऊ, जयपुर समेत अन्‍य शहरों में भा

यह भी पढ़ें | Gold vs Silver: धनतेरस-दिवाली पर सोना खरीदें या चांदी?आपके लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट, कहां मिलेगा बंपर रिटर्न?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanteras Gold Buying, Gold Buying, Gold Buying Diwali, Gold Buying Dhanteras, Gold Silver Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com