विज्ञापन

सोना-चांदी धड़ाम, 9 घंटे में 8 हजार रुपये तक गिर गए दाम, दिल्‍ली-मुंबई से आपके शहर तक आज क्‍या हैं ताजा भाव?

Sona Chandi ka Daam 4 November Today: दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. जानिए कैसे कुछ घंटों के भीतर भाव में बड़ा उलटफेर हो जा रहा है.

सोना-चांदी धड़ाम, 9 घंटे में 8 हजार रुपये तक गिर गए दाम, दिल्‍ली-मुंबई से आपके शहर तक आज क्‍या हैं ताजा भाव?
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव
Source: NDTV Graphics/Canva

दिवाली-धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दाम में जबरदस्‍त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ती तो कभी बढ़ती दिख रही है. कुछ घंटों के भीतर भाव कई हजार रुपये तक गिर जा रहे है. ऐसे में खरीदारी करनेवालों के लिए बाजार में मौके बनते दिख रहे हैं. हाल ही में कमोडिटी मार्केट में एक साल के निचले स्‍तर पर भाव पहुंचने के बाद थोड़ी बढ़त देखी गई, लेकिन फिर गिरावट दर्ज की गई. आज बुधवार 4 नवंबर को MCX खुलते ही सोने-चांदी में गिरावट देखी गई. मार्केट खुलने के 50 मिनट के भीतर चांदी में करीब 1,000 रुपये की गिरावट देखी गई, वहीं सोने में गिरावट के बाद रिकवरी और बहुत मामूली उछाल देखा गया. 

वहीं सोने-चांदी में कल मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी गई. MCX पर भाव करीब 8 हजार रुपये तक गिर गए थे. 

9 घंटे में 8 हजार तक गिर गए दाम 

सुबह 9 बजे घरेलू कमोडिटी मार्केट खुला और शाम के 6 बजे तक सोने-चांदी की कीमतों में करीब 8,000 रुपये की गिरावट देखी गई. MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला गोल्‍ड 1,39,421 रुपये का हाई छूने के बाद काफी नीचे आ गया था. ओपनिंग भाव से करीब 1.17 फीसदी या 1,641 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,545 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा था. ये भाव मंगलवार शाम करीब 6 बजे के हैं. 

वहीं चांदी की बात करें तो 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सिल्‍वर 3.43 फीसदी या 6,307 रुपये की गिरावट के साथ 1,77,472 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा था. मंगलवार शाम 6 बजे तक दिन भर के कारोबार में सिल्‍वर ने 1,82,887 रुपये का हाई टच किया था, जबकि 1,75,251 के निचले स्‍तर पर भी आ गया था. 

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट और दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा भाव

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट और दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा भाव

आज 4 नवंबर को सोने-चांदी में कितनी गिरावट? 

सोने-चांदी के भाव में आज बुधवार को भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. आज 4 नवंबर को एमसीएक्‍स पर गोल्‍ड गिरावट के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में 0.22 फीसदी या 316 रुपये की बढ़त के साथ 1,39,762 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. वहीं 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी करीब 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,78,650 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. 

आज आपके शहर में क्‍या है सोने-चांदी का भाव?  

सोने-चांदी के भाव बुलियन बाजार में भी उपर-नीचे हो रहे हैं. आल 4 नवंबर बुधवार को देश में 24 कैरेट सोने का भाव औसतन 1,38,360 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. 22 कैरेट गोल्‍ड 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है. वहीं चांदी की बात करें तो ये 1,77,210 रुपये प्रति किलो चल रही है. 

24 कैरेट सोने का आपके शहर में ताजा भाव

दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वडोदरा और अहमदाबाद में इसका भाव 1,39,700 रुपये है. वहीं चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, कोयंबटूर और मदुरै में 24 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

22 कैरेट सोने का आपके शहर में ताजा भाव

दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अहमदाबाद और वडोदरा में इसका भाव 1,28,060 रुपये है. चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, कोयंबटूर और मदुरै में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज है.

18 कैरेट सोने का आपके शहर में ताजा भाव

18 कैरेट सोना दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 1,04,890 रुपये, वडोदरा और अहमदाबाद में 1,04,790 रुपये और चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै में 1,04,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में इसका भाव 1,04,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

गोल्‍ड-सिल्‍वर पर क्‍या है एक्‍सपर्ट्स की राय? 

जानकारों ने कहा कि कॉमेक्स सोने के 3,910 डॉलर प्रति औंस के स्तर की ओर खिसकने और लगातार प्रॉफिट बुकिंग होने से सोने पर दबाव बना हुआ है. सोने पर जारी दबाव ने कीमतों को अत्यधिक बिकवाली वाले (ओवरसोल्ड) दायरे के करीब पहुंचा दिया है, हालांकि इसमें कोई भी ठोस सुधार नई खरीदारी और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगा.

उन्होंने आगे कहा कि इस हफ्ते बाजार की नजर अमेरिका से जुड़े अहम घटनाक्रमों पर रहेगी, खासकर अमेरिकी चुनाव, बेरोजगारी के आंकड़े और 'नॉन-फार्म पेरोल' डेटा पर, जिनसे फेड की भविष्य की नीतिगत रुख के बारे में और स्पष्टता मिल सकती है. तकनीकी रूप से, 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर एक बड़ा रुकावट का जोन बना हुआ है. निकट भविष्य के नजरिए में सोने में सुधार के लिए कीमतों का इस स्तर से ऊपर टिके रहना महत्वपूर्ण होगा.

यह भी पढ़ें | दिवाली से पहले 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की कमी? RBI के वायरल सर्कुलर का सच जान लीजिए 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sona Chandi Ka Bhav, Gold Silver Rates Today, Gold Silver Prices, Gold Silver Price Today, Gold Silver Investment Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com