विज्ञापन

Gold vs Silver: धनतेरस-दिवाली पर सोना खरीदें या चांदी? आपके लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट, कहां मिलेगा बंपर रिटर्न?

Gold vs Silver on Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना खरीदना बेहतर है या चांदी? जानिए छोटे निवेशकों को कहां मिलेगा दमदार रिटर्न जानिए दोनों के फायदे और रिस्क.

Gold vs Silver: धनतेरस-दिवाली पर सोना खरीदें या चांदी? आपके लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट, कहां मिलेगा बंपर रिटर्न?
Gold या Silver? धनतेरस पर किसमें निवेश करना रहेगा फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
NDTV इंडिया

Gold vs Silver Investment: दीपावली का त्योहार आने ही वाला है और इसकी शुरुआत धनतेरस से होगी. इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. यही वजह है कि लोग इस मौके पर गोल्ड-सिल्वर में जमकर निवेश भी करते हैं. इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. ऐसे में अगर आपका बजट कम है, तो मन में ये सवाल आता ही होगा कि धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना बेहतर रहेगा या चांदी? क्योंकि दोनों के अपने फायदे और रिस्क हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके बजट और निवेश के लक्ष्य के हिसाब से सोने और चांदी में कौन सा ऑप्शन सही हो सकता है.

सोना लंबे समय के निवेश के लिए बेहतर

सोने को लंबे समय से पैसा सुरक्षित रखने का अच्छा विकल्प माना जाता है. इसकी मांग हमेशा बनी रहती है और जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से बेचा भी जा सकता है. हालांकि, अगर आप सोने के गहने खरीदते हैं, तो मेकिंग चार्ज और टैक्स भी देना पड़ता है. इससे सोने की कुल कीमत बढ़ जाती है.

गोल्ड कॉइन से लेकर ETF तक हैं कई ऑप्शन

निवेश के लिहाज से गोल्ड कॉइन, गोल्ड बार, गोल्ड ETF और डिजिटल गोल्ड जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं. गहनों की तुलना में इनमें पैसा लगाना ज्यादा आसान और फायदेमंद होता है. सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव आता है, लेकिन आमतौर पर इसमें चांदी के मुकाबले कम रिस्क रहता है.

कम बजट में चांदी में कर सकते हैं ज्यादा निवेश

छोटे निवेशकों के लिए चांदी एक किफायती इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हो सकती है. कम पैसे में भी आप ज्यादा मात्रा में चांदी खरीद सकते हैं. इसके अलावा सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे सेक्टर में चांदी की बढ़ती मांग से भी इसकी कीमतों को सपोर्ट मिलता है.हालांकि, चांदी में निवेश करने पर रिस्क भी ज्यादा है. इसकी कीमतों पर निवेश की मांग के साथ इंडस्ट्रिटल एक्टविटी का भी असर पड़ता है. यही वजह है कि सोने के मुकाबले चांदी के भाव में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इसमें तेजी से मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है, लेकिन नुकसान का रिस्क भी ज्यादा रहता है.

सोना या चांदी, किसमें निवेश करना रहेगा सही?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं जहां आपका पैसा सेफ रहे, तो सोने में पैसा लगाना सही रहेगा.  लेकिन अगर बजट कम है और जोखिम उठाकर ज्यादा मात्रा में निवेश करना चाहते हैं, तो चांदी एक अच्छा ऑप्शन है

रिकॉर्ड हाई से कितना नीचे आए सोने-चांदी के भाव?

हाल के दिनों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से करीब 25 फीसदी नीचे आ चुका है, जबकि चांदी में करीब 55 फीसदी की गिरावट आई है. ऐसे में कई निवेशक इस गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देख रहे हैं.

गोल्ड -सिल्वर ETF भी है बेस्ट ऑप्शन

अगर आप सोने या चांदी की शुद्धता, सुरक्षा और उसे रखने की चिंता से बचना चाहते हैं, तो गोल्ड ETF और सिल्वर ETF पर भी विचार कर सकते हैं. इनमें आपको फिजिकल सोना या चांदी रखने की जरूरत नहीं होती. इन विकल्पों में स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेश किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ धनतेरस के दिन एक साथ पूरा पैसा लगाने के बजाय अपनी जरूरत और निवेश की समयसीमा को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहिए.

यह भी पढ़ें | DA Hike: दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ते के साथ मिलेगा बोनस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Vs Silver, Gold Vs Silver Investment, Gold Vs Silver Returns, Gold Investment, Silver Investment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com