विज्ञापन

EPFO देशभर में 27 अक्टूबर को लगाएगा स्पेशल कैंप, EPF और EPS से जुड़ी हर शिकायत का ऑन-द-स्पॉट होगा निपटारा

EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: कल 27 अक्टूबर को देश भर के जिलों में 'निधि आपके निकट 2.0' कैंप लगाने जा रहा है.पीएफ (EPF), पेंशन (EPS) और बीमा (EDLI) से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत का इस कैंप में ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा.

EPFO देशभर में 27 अक्टूबर को लगाएगा स्पेशल कैंप, EPF और EPS से जुड़ी हर शिकायत का ऑन-द-स्पॉट होगा निपटारा
EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0 on October 28: PF-पेंशन की शिकायत सीधे अधिकारियों से करने का मौका
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अगर आपका पीएफ (PF) से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है या EPFO की किसी सर्विस को लेकर परेशानी हो रही है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. 27 अक्टूबर 2026 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देशभर में जिला स्तर पर ‘निधि आपके निकट 2.0' कैंप आयोजित करने जा रहा है. इस खास मौके पर EPFO मेंबर्स पीएफ, पेंशन और बीमा से जुड़ी अपनी छोटी-बड़ी समस्या सीधे अधिकारियों के सामने रख सकते हैं और ऑन-द-स्पॉट समाधान पा सकते हैं.

EPFO अधिकारियों से होगी सीधी बात, मौके पर सामाधान

इस आउटरीच कैंप में EPFO सदस्य अधिकारियों से आमने-सामने बातचीत कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं. पीएफ खाते से जुड़ी शिकायत हो, पेंशन से जुड़े मामले हों या EPFO की किसी सर्विस को समझने में दिक्कत आ रही हो, आप वहां अपनी बात रख सकते हैं. कैंप में सर्विस कियोस्क और हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे, जहां ऑन-द-स्पॉट शिकायतों का निपटारा किया जाएगा. साथ ही, EPFO की अलग-अलग स्कीमों के फायदे और प्रक्रियाओं को भी आसानी से समझाया जाएगा.

पेंशनर्स और कंपनियों के लिए भी खास इंतजाम

यह कैंप केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स और नियोक्ताओं (Employers) के लिए भी बेहद मददगार है. पेंशनरों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने और अन्य पेंशन सेवाओं की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा, 'विश्वास 2026' योजना के तहत कंपनियां अपने पेंडिंग पीएफ डैमेज मामलों को कम दरों पर सुलझाने की जानकारी हासिल कर सकती हैं.

क्या है 'निधि आपके निकट 2.0' और कैसे खोजें नजदीकी कैंप?

‘निधि आपके निकट 2.0' EPFO का हर महीने चलने वाला आउटरीच प्रोग्राम है. इसका मकसद लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए सिर्फ ऑनलाइन प्रोसेस पर निर्भर न रखकर सीधे मदद पहुँचाना है. आमतौर पर ये कैंप हर महीने की 27 तारीख को और छुट्टी होने पर अगले वर्किंग डे आयोजित होते हैं . 

अगर आप भी अपने नजदीकी कैंप की लोकेशन जानना चाहते हैं, तो EPFO द्वारा शेयर किए गए गूगल ड्राइव फोल्डर लिंक [https://drive.google.com/file/d/1HewVJW_0yRvRC2N30-Gx8XgdgaRzQoyA/view]  के जरिए अपने जिले का कैंप आसानी से खोज सकते हैं.यहां आपको राज्य के हिसाब से पूरी लिस्ट दिख जाएगी.

यह भी पढ़ें | EPS-95 Pension: प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत, PF ट्रस्ट रूल्स के नाम पर खारिज नहीं होगी हायर पेंशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO Nidhi Aapke Nikat, EPFO Pension, PF Complaint, PF Problem Solution, EPFO News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com