विज्ञापन

नौकरी छूटने पर सिर्फ 2 महीने में निकाल सकेंगे PF का पूरा पैसा, 5 पॉइंट्स में समझें EPFO के नियमों में बड़े बदलाव की हर डिटेल

New PF Withdrawal Rules 2026: EPFO ने PF विड्रॉल के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. अब नौकरी छूटने के 2 महीने बाद पूरा PF निकाल सकेंगे.जानें 5 नए नियम और रिटायरमेंट पर किस्तों में पैसे लेने फैसिलिटी क्या है.

नौकरी छूटने पर सिर्फ 2 महीने में निकाल सकेंगे PF का पूरा पैसा, 5 पॉइंट्स में समझें EPFO के नियमों में बड़े बदलाव की हर डिटेल
PF Withdrawal After Job Loss: करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी... नौकरी छूटने पर अब साल भर का इंतजार खत्म,12 की जगह 2 महीने में मिलेगा पूरा PF का पैसा
NDTV इंडिया

EPFO New Rules 2026: नौकरी छूटने के बाद अब आपको अपने पीएफ का पूरा पैसा निकालने के लिए 12 महीने यानी एक साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल में इस वेटिंग पीरिएड को घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दिया है. यानी नौकरी छूटने के बाद अगर आप दो महीने तक बेरोजगार रहते हैं, तो अपने पीएफ अकाउंट का पूरा अमाउंट निकाल सकेंगे. इसके अलावा,EPFO की ओर से जरूरत पड़ने पर पीएफ से ज्यादा पैसा निकालने, खाते में कम बैलेंस रखने और रिटायरमेंट के बाद किस्तों में पैसे निकलान लेने जैसे कई बदलाव भी किए गए हैं. 

आइए 5 पॉइंट्स में समझते हैं EPFO के नए फैसले से पीएफ बैलेंस निकालना कैसे आसान होने वाला है...

1. नौकरी छूटने के 2 महीने बाद निकाल सकेंगे पूरा PF बैलेंस

EPFO ने नौकरी छूटने या छोड़ने के बाद पीएफ की पूरी रकम निकालने के लिए इंतजार करने के समय को 12 महीने से घटाकर 2 महीने करने का फैसला किया है. पहले कर्मचारियों को पूरा पीएफ अमाउंट निकालने के लिए एक साल इंतजार करना पड़ता था. अक्टूबर 2025 में ही यह अवधि बढ़ाकर 12 महीने की गई थी. अब नए फैसले से बेरोजगार कर्मचारियों को पैसों की जरूरत के समय राहत मिल सकेगी.

2. अब खाते में सिर्फ 10% पैसा रखना होगा जरूरी

पीएफ से आंशिक निकासी के नियमों में भी बदलाव किया गया है. पहले कर्मचारियों को निकासी के बाद अपने खाते में कम से कम 25% रकम रखनी जरूरी थी. अब इस सीमा को घटाकर 10% कर दिया गया है. यानी पात्र कर्मचारी अपने पीएफ खाते में जमा राशि का 90% तक निकाल सकेंगे. उदाहरण के लिए, अगर खाते में 10 लाख रुपये हैं, तो पहले 2.5 लाख रुपये बचाकर रखने पड़ते थे. अब सिर्फ 1 लाख रुपये रखना जरूरी होगा और 9 लाख रुपये तक निकाले जा सकेंगे.

3. रिटायरमेंट के बाद हर महीने भी निकाल सकेंगे PF

EPFO ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) को भी मंजूरी दी है. इसके तहत ईपीएफ मेंबर्स अपनी पूरी पीएफ बैलेंस एक साथ निकालने के बजाय हर महीने, तीन महीने या छह महीने के अंतराल पर किस्तों में पैसा ले सकेंगे. यह फैसिलिटी पूरी तरह स्वैच्छिक होगी. यानी कर्मचारी चाहें तो एकमुश्त पैसा निकाल सकते हैं या इंस्टॉलमेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं.

4. बची पीएफ बैलेंस पर मिलता रहेगा ब्याज

किस्तों में पैसा निकालने के बाद खाते में बची रकम पर लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा. इससे रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम का जरिया बनेगा और पेंशन के साथ आर्थिक मदद भी मिलेगी. अगर भुगतान की अवधि के दौरान सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी या आश्रित परिवार के सदस्य खाते में बची रकम एक साथ निकाल सकते हैं या मंथली पेमेंट जारी रखने का ऑप्शन चुन सकते हैं.

5. कब से लागू होंगे EPFO के नए नियम? 

ये नए नियम तभी लागू होंगे, जब श्रम मंत्रालय इन्हें सरकारी नोटिफिकेशन के जरिए मंजूरी देगा. इसके बाद ही नई सुविधाएं लागू होंगी. साथ ही, न बदलावों का फायदा सिर्फ आपके EPF अकाउंट के लिए है.पेंशन (EPS) का पैसा निकालने के लिए अभी भी 36 महीने का इंतजार करना होगा.कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) की रकम निकालने के लिए 2025 में लागू की गई 36 महीने की वेटिंग पीरिएड में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

श्रम मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, शुरुआती चरण में 55 साल से अधिक उम्र के करीब 6.32 लाख ऐसे EPF सदस्यों को SWP का फायदा मिल सकता है, जिनके खातों में 5 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं.

यह भी पढ़ें | EPFO WhatsApp Service: अलग-अलग PF अकाउंट का ऐसे देखें बैलेंस, पासबुक डाउनलोड करने का स्‍टेप बाय स्‍टेप तरीका

यह भी पढ़ें | कचरे से सोना-चांदी और लिथियम निकालेगी यह कंपनी, ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग में करेगी ₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PF Withdrawal After Job Loss, New PF Withdrawal Rules, EPFO New Rules 2026, EPFO Latest News 2026, EPFO Systematic Withdrawal Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com