शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अगला हफ्ता कमाई के लिहाज से काफी खास रहने वाला है.अगर आपके पास भी फोर्स मोटर्स और इरेडा जैसी कंपनियों के शेयर हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. ये कंपनियां अपने मुनाफे का एक हिस्सा सीधे अपने शेयरहोल्डर्स के बैंक खाते में भेजेंगी.इस हफ्ते इरेडा (IREDA), वारी एनर्जीज, कल्याण ज्वैलर्स, ज़ी एंटरटेनमेंट, फीनिक्स मिल्स और प्रिंस पाइप्स जैसी कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं.
अगर आपके पोर्टफोलियो में शेयर हैं, तो अगले हफ्ते आपके बैंक खाते में सीधे पैसे आ सकते हैं.जानिए किस शेयर पर कितना डिविडेंड मिलेगा और कमाई के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है
फोर्स मोटर्स दे रही सबसे भारी डिविडेंड
गाड़ियां बनाने वाली दिग्गज कंपनी फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी प्रति शेयर पूरे ₹50 का डिविडेंड देने जा रही है.कंपनी ने इसके लिए 9 सितंबर (बुधवार) को रिकॉर्ड डेट रखा है. भारत के T+1 सेटलमेंट नियम के मुताबिक, अगर आपको इस ₹50 के डिविडेंड का फायदा उठाना है, तो आपको 8 सितंबर (मंगलवार) तक ही शेयर खरीदने होंगे.रिकॉर्ड डेट या एक्स-डिविडेंड वाले दिन खरीदे गए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है.
अपार इंडस्ट्रीज दे रही प्रति शेयर ₹60 का डिविडेंड
बिजली के केबल और कंडक्टर बनाने वाली कंपनी अपार इंडस्ट्रीज (APAR Industries) ने भी अपने शेयरहोल्डर्स को बड़ी खुशखबरी दी है.कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹60 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है.इसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 सितंबर 2026 तय की गई है.कंपनी की 21 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की हरी झंडी मिलते ही पैसों का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा.
फीनिक्स मिल्स और प्रिंस पाइप्स भी कराएंगे कमाई
अगर आपके पोर्टफोलियो में फीनिक्स मिल्स (Phoenix Mills) या प्रिंस पाइप्स के शेयर हैं, तो भी आपके पास डिविडेंड का फायदा उठाने का मौका है.
फीनिक्स मिल्स ने ₹2.50 प्रति शेयर के डिविडेंड के लिए 11 सितंबर की रिकॉर्ड डेट चुनी है. 28 सितंबर की एजीएम में मंजूरी के बाद यह पैसा मिलेगा.
वहीं, प्रिंस पाइप्स ₹1 प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है. इसकी रिकॉर्ड डेट 9 सितंबर है. 16 सितंबर की बैठक के बाद 30 दिनों के भीतर निवेशकों को पेमेंट मिल जाएगा.
डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सिर्फ डिविडेंड पाने के लिए किसी कंपनी का शेयर खरीद रहे हैं, तो हमेशा एक्स-डिविडेंड डेट (Ex-Dividend Date) से कम से कम एक दिन पहले खरीदारी जरूर पूरी कर लें. रिकॉर्ड डेट के दिन शेयर खरीदने पर आपको उस राउंड के डिविडेंड का फायदा बिल्कुल नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें- मॉर्गन स्टेनली के 10 पसंदीदा शेयर: अदाणी पावर से लेकर मारुति तक...कमाई के लिए इन मजबूत शेयरों पर जताया भरोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं