अगर आप शेयर बाजार में डिविडेंड के जरिए कमाई करना चाह रहे हैं, तो 21 सितंबर से 25 सितंबर वाला हफ्ता आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. इस हफ्ते IRCTC, डिक्सन, BEML और कोचिन शिपयार्ड जैसी 150 से ज्यादा बड़ी कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं.अगर आपने इन कंपनियों के शेयर खरीद रखे हैं, तो जान लीजिए कि कौन-सी कंपनी किस दिन कितना पैसा आपके खाते में ट्रांसफर करने वाली है.
डिक्सन और BEL समेत 55 कंपनियों का एक्शन
हफ्ते के पहले ही दिन 21 सितंबर यानी सोमवार को लगभग 55 कंपनियां एक्स-डिविडेंड हो रही हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें ₹0.40 से लेकर सीधे ₹160 प्रति शेयर तक का डिविडेंड मिलने वाला है.
- महाराष्ट्र स्कूटर्स सबसे बड़ा 160 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है.
- बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट्स 65 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड पेमेंट करेगी.
- नॉर्दर्न गैस 60 रुपये , जबकि मॉन्टे कार्लो फैशंस और KJMC फाइनेंशियल 20-20 रुपये का डिविडेंड देंगे.
- किंगफा साइंस 20 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी.
- डिक्सन टेक्नोलॉजीज अपने शेयरधारकों को 10 रुपये प्रति शेयर देगी.
- वेदांत फैशंस 7.75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड बांटेगी.
- डिफेंस शेयर Bharat Dynamics (BEL) 0.4 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रहा है.
22 सितंबर को IRCTC और BEML से कमाई का मौका
मंगलवार को भी बाजार में कम से कम 50 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली हैं..
- GOCL कॉर्पोरेशन: इस दिन सबसे ज्यादा ₹30 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है.
- BEML: ₹12.28 प्रति शेयर का तगड़ा डिविडेंड बांटेगी.
- IRCTC: सरकारी रेलवे कंपनी अपने शेयरधारकों को ₹0.5 प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है.
डिविडेंड पाने के लिए करना होगा ये काम
शेयर बाजार में लागू T+1 सेटलमेंट साइकिल के कारण डिविडेंड का फायदा केवल उन्हीं निवेशकों को मिलता है जिनके डिमैट खाते में रिकॉर्ड डेट वाले दिन शेयर मौजूद होते हैं. एक्स-डिविडेंड डेट (Ex-Dividend Date) हमेशा रिकॉर्ड डेट से ठीक पहले आती है. अगर आप एक्स-डिविडेंड डेट या रिकॉर्ड डेट के दिन नया शेयर खरीदते हैं, तो आपको डिविडेंड नहीं मिल पाएगा.
ये भी पढ़ें- 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट पर MDR और 18% GST का नया नियम, किसे देना होगा GST और किसे मिलेगी छूट? जानें सबकुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं