विज्ञापन

GOCL Corp के निवेशकों की बल्ले-बल्ले, कंपनी देने जा रही है 1500% का बंपर डिविडेंड, हर शेयर पर मिलेंगे 30 रुपये, जानें रिकॉर्ड डेट

GOCL Corporation Ltd Dividend 2026: GOCL Corp ने अपने शेयरधारकों को इतिहास का सबसे बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. 1 साल में 48% का रिटर्न देने के बाद आज डिविडेंड की खबर से फिर GOCL Corp के शेयर में तेजी आई है.

GOCL Corp के निवेशकों की बल्ले-बल्ले, कंपनी देने जा रही है 1500% का बंपर डिविडेंड, हर शेयर पर मिलेंगे 30 रुपये, जानें रिकॉर्ड डेट
GOCL Corporation Ltd share price: कंपनी के इतिहास के इस सबसे बड़े डिविडेंड के बीच इसका शेयर इस साल 47% चढ़ चुका है.

GOCL कॉर्पोरेशन के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी के एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह उसके इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड है. इस खबर के बीच GOCL कॉर्पोरेशन का शेयर आज यानी शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.

हर शेयर पर मिलेंगे 30 रुपये,1500% का बंपर डिविडेंड

GOCL कॉर्पोरेशन के बोर्ड ने 29 मई 2026 को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हर शेयर के बदले 30 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी. कंपनी की 2 सितंबर की एक्सचेंज फाइलिंग में इसे 1500% डिविडेंड बताया गया है.हालांकि, 29 मई को की गई घोषणा में यही डिविडेंड 500% बताया गया था. 

किसे मिलेगा डिविडेंड का फायदा?

1500% डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होना जरूरी है. इसके लिए कंपनी ने 22 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी रिकॉर्ड डेट पर कंपनी  शेयर जिसके पास होगा उसे यह बंपर डिविडेंड पाने का मौका मिलेगा.

कब मिलेगा डिविडेंड का पैसा?

GOCL कॉर्पोरेशन की 65वीं AGM 29 सितंबर 2026 को होने वाली है. कंपनी ने कहा है कि इसमें जैसे ह शेयरधारकों की मंजूरी मिलेगी उसके 30 दिनों के भीतर पात्र निवेशकों को डिविडेंड पेमेंट कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि डिविडेंड का पैसा AGM में मंजूरी मिलने के बाद निवेशकों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाएगा.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कंपनी अपने निवेशकों के भारी-भरकम डिविडेंड बांटने जा रही है.GOCL कॉर्पोरेशन का डिविडेंड देने का  रिकॉर्ड  काफी पुराना  है.एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने 2023 में कुल 10 रुपये, 2024 में 5 रुपये और पिछले साल 10 रुपये का डिविडेंड दिया था. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 30 रुपये का डिविडेंड कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ा है.

शेयर में भी तेजी, साल भर में 48% का रिटर्न

डिविडेंड की खबर के बीच GOCL कॉर्पोरेशन के शेयर में शुक्रवार को भी तेजी देखी गई. 4 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे शेयर 427.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसमें 1.09% यानी 4.60 रुपये की बढ़त देखी गई है.इस साल अब तक GOCL कॉर्पोरेशन का शेयर करीब 48% चढ़ चुका है.

कंपनी के शेयर ने 23 मार्च 2026 को 223.60 रुपये के 52-वीक लो पर जा पहुंचा था. इसके बाद 22 जून को यह 460 रुपये के 52-वीक हाई तक पहुंच गया था.

इन बातों का रखें ध्यान

डिविडेंड की घोषणा से निवेशकों की अच्छी कमाई हो  सकती है. लेकि अगर आपके पास ये शेयर नहीं है तो सिर्फ डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए शेयर खरीदने का फैसला नहीं करना चाहिए. रिकॉर्ड डेट, शेयर की कीमत और कंपनी के कारोबार  को ध्यान में रखकर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-  Stock Market Today: 4 दिनों की गिरावट के बाद बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GOCL Corporation Ltd., Dividend Stocks News, Dividend Stocks 2026, Dividend Stocks India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com