विज्ञापन

2,539% का छप्परफाड़ रिटर्न! अब तगड़ा डिविडेंड देने जा रही कंपनी, क्या आपके पास है ये शेयर?

5 साल में निवेशकों को 2,539% रिटर्न देकर मालामाल करने वाले इस मल्टीबैगर स्टॉक ने किया बड़े डिविडेंड का ऐलान, कंपनी दे रही ₹60 प्रति शेयर, रिकॉर्ड डेट तय. जानें डिटेल्स.

2,539% का छप्परफाड़ रिटर्न! अब तगड़ा डिविडेंड देने जा रही कंपनी, क्या आपके पास है ये शेयर?
Apar Industries dividend: यह मल्टीबैगर शेयर अब अपने निवेशकों को 600% का तगड़ा डिविडेंड देने जा रहा है.

बीते कुछ समय से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. लेकिन  इस बीच पावर, केबल और ट्रांसमिशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी अपार इंडस्ट्रीज (Apar Industries) ने अपने निवेशकों की किस्मत बदल दी है. इस शेयर ने पिछले 5 साल में निवेशकों को 2,539.69% का शानदार रिटर्न दिया है. अब कंपनी 60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है...ऐसे में निवेशकों की नजर एक बार फिर इस मल्टीबैगर शेयर पर है. अगर आप भी इस डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जानिए खरीदारी की आखिरी तारीख और रिकॉर्ड डेट की पूरी डिटेल....

5 साल में 2,539%  रिटर्न से निवेशकों को किया मालामाल

एपीएआर इंडस्ट्रीज का शेयर बीते दिन यानी 9 सितंबर को ₹17,451 पर बंद हुआ. पिछले 5 साल में इस शेयर ने करीब 2,539.69% का रिटर्न दिया है. यानी इस दौरान शेयर की कीमत में ₹16,789.90 की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पिछले एक साल में भी शेयर ने 105.48% का रिटर्न दिया है.इस ने शेयर  12 अगस्त 2026 को ₹18,432.40 पर  52-वीक हाई लेवल छुआ गया था. वहीं,  21 जनवरी 2026 को  ₹6,800 का 52-वीक लो बनाया था. हालांकि अब ये शेयर सिर्फ 7 महीनों में अपने 52-वीक लो से करीब 160% चढ़ चुका है.

अब ₹60 प्रति शेयर का भारी-भरकम डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹60 प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है. शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है. इस हिसाब से  यह मल्टीबैगर शेयर अब अपने निवेशकों को 600% का तगड़ा डिविडेंड देने जा रहा है.हालांकि, डिविडेंड का भुगतान कंपनी की AGM में मंजूरी मिलने के बाद ही होगा. कंपनी की 37वीं वार्षिक आम बैठक 21 सितंबर को होने वाली है.

14 सितंबर है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने डिविडेंड के लिए 14 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. रिकॉर्ड डेट का मतलब है कि इस तारीख को कंपनी के रिकॉर्ड में जिन निवेशकों के नाम शेयरधारक के तौर पर दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के लिए पात्र होंगे.कंपनी के अनुसार, डिविडेंड को मंजूरी मिलने के बाद उसका भुगतान तय कानूनी समयसीमा के भीतर किया जाएगा. BSE को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि डिविडेंड की घोषणा होने के बाद उसका  पेमेंट 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.

क्या करती है Apar इंडस्ट्रीज?

एपीएआर इंडस्ट्रीज बिजली और नर्जी सेक्टर से जुड़े कारोबार में काम करती है. कंपनी के तीन प्रमुख कारोबार हैं कंडक्टर, स्पेशल ऑयल  और केबल....

  • कंपनी बड़े-बड़े पावर ग्रिड और खंभों के लिए हाई-टेक तार बनाती है, जिनसे बिजली एक जगह से दूसरी जगह पहुंचती है.
  • यह ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने वाला स्पेशल तेल, गाड़ियों का इंजन ऑयल और फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाले लुब्रिकेंट्स तैयार करती है.
  • रेलवे, डिफेंस (सेना), डेटा सेंटर और बिजली सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाले मजबूत केबल बनाती है.

आसान शब्दों में कहें तो, आपके घर तक बिजली पहुंचाने से लेकर ट्रेनें चलाने और डेटा सेंटर संभालने तक में इस कंपनी के सामान का इस्तेमाल होता है

मुनाफे में भी हुई बड़ी बढ़ोतरी

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी पिछले कुछ वर्षों में सुधार हुआ है. वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का रेवेन्यू ₹6,388 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹160 करोड़ था. वित्त वर्ष 2026 में रेवेन्यू बढ़कर ₹22,902 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹977 करोड़ हो गया.जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹453.05 करोड़ रहा, जबकि मार्च तिमाही में यह ₹254.52 करोड़ था. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू ₹6,477.35 करोड़ रहा.

क्या इस मल्टीबैगर शेयर में दांव लगाना सही रहेगा?

अपार इंडस्ट्रीज ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर चौंकाया है. अब ₹60 प्रति शेयर के भारी-भरकम डिविडेंड के ऐलान से एक बार फिर ये शेयर फोकस में है.हालांकि, किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन और शेयर की मौजूदा कीमत का एनालिसिस  करना जरूरी है. केवल रिकॉर्ड डेट पास देखकर या सिर्फ डिविडेंड पाने के लिए किसी भी शेयर में जल्दबाजी में एंट्री लेना नुकसानदायक भी हो सकता है.

(डिस्क्लेमर- ये सिर्फ सामान्य जानकारी है. केवल पुराने रिटर्न या डिविडेंड के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है.)

ये भी पढ़ें-  Multibagger Stock: 966% का धमाकेदार रिटर्न! क्या 1 लाख को 10 लाख बनाने वाला यह शेयर आगे भी देगा बंपर मुनाफा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Multibagger Stock Dividend, Multibagger Stocks 2026, Multibagger Stocks In India, Apar Industries Limited
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com