Morgan Stanley Top Stocks: भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार को देखते हुए दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने अपने 10 पसंदीदा शेयरों की लिस्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने इन सभी 10 शेयरों पर 'Overweight' रेटिंग दी है.इसका मतलब है कि आने वाले समय में ये शेयर पूरे बाजार के मुकाबले बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.
मॉर्गन स्टेनली ने जून 2027 तक सेंसेक्स के 89,000 अंक तक पहुंचने का अनुमान दिया है. यह मौजूदा स्तर से करीब 16% की बढ़ोतरी हो सकती है.
अदाणी पावर ने दिया 71% रिटर्न, इन शेयरों ने भी मचाया धमाल
इस लिस्ट में अदाणी पावर सबसे आगे है, जिसने पिछले एक साल में करीब 71% का धमाकेदार रिटर्न दिया है.इसने MSCI इंडिया इंडेक्स को 79% अंकों से पछाड़ा है. इसके अलावा अदाणी पावर के अलावा बजाज फाइनेंस ने 19% रिटर्न और लार्सन एंड टुब्रो ने भी 11% रिटर्न के साथ भी निवेशकों की झोली भरी है
गिरावट के बाद भी इन शेयरों पर ब्रोकरेज को भरोसा
दिलचस्प बात यह है कि मॉर्गन स्टेनली ने उन शेयरों को भी अपनी टॉप-10 लिस्ट में रखा है, जो पिछले एक साल में टूटे हैं.मॉर्गन स्टेनली की लिस्ट में ट्रेंट, मारुति सुजुकी इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट भी शामिल हैं.ट्रेंट के शेयर में करीब 47% की भारी गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार है.वहीं, मारुति सुजुकी इंडिया 13% और अल्ट्राटेक सीमेंट में 11% टूटने के बाद भी लिस्ट में शामिल है. ब्रोकरेज ने इन तीनों पर ओवरवेट रेटिंग दी है.
इसके अलावा हाल ही में बाजार में उतरी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) को भी इस लिस्ट में जगह मिली है.
Morgan Stanley की टॉप-10 शेयरों की लिस्ट
- अदाणी पावर (Adani Power)
- मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki)
- लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions)
- वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages)
- बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
- लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
- अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement)
- प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates)
- ट्रेंट (Trent)
ब्रोकरेज क्यों है इन शेयरों पर बुलिश?
मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि आने वाले समय में भारत में लोगों की आय बढ़ेगी, जिससे बाजार में खरीदारी यानी कंसम्पशन रफ्तार पकड़ेगी. कम ब्याज दरें और टैक्स में मिलने वाली राहत भी बाजार के लिए बूस्टर का काम करेगी.साथ ही, एनर्जी, डिफेंस, माइनिंग और सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टर्स में कंपनियां बड़ा निवेश करने जा रही हैं. इसका सीधा फायदा ICICI Bank, बजाज फाइनेंस और L&T जैसी मजबूत कंपनियों को मिलेगा.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल शेयर बाजार के ट्रेंड और ब्रोकरेज रिपोर्ट पर आधारित है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.)
ये भी पढ़ें- Multibagger Stock: 966% का धमाकेदार रिटर्न! क्या 1 लाख को 10 लाख बनाने वाला यह शेयर आगे भी देगा बंपर मुनाफा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं