विज्ञापन

Dividend Stock: नवरत्न कंपनी REC Ltd के निवेशकों की चांदी! साल में चौथी बार मिलेगा डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पूरी डिटेल

Dividend Stock: पिछले 5 सालों में REC Ltd के शेयर ने अपने निवेशकों को 215.67% का बंपर रिटर्न दिया है. यानी लंबे समय के निवेशकों का पैसा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है.

Dividend Stock: नवरत्न कंपनी REC Ltd के निवेशकों की चांदी! साल में चौथी बार मिलेगा डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पूरी डिटेल
REC Dividend 2026: साल 2025-26 में कंपनी अब तक कुल ₹17 प्रति शेयर का डिविडेंड दे चुकी है.

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो पावर सेक्टर की दिग्गज नवरत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड (REC Ltd) आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. कंपनी ने एक बार फिर अपने निवेशकों के लिए खजाना खोल दिया है. खास बात यह है कि इस कारोबारी साल में यह चौथी बार है जब कंपनी डिविडेंड बांटने जा रही है. अगर आपके पोर्टफोलियो में यह शेयर है, तो सीधे आपके बैंक अकाउंट में पैसा आने वाला है.यहां जानिए डिविडेंड की रकम, रिकॉर्ड डेट और स्टॉक की परफॉर्मेंस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल

हर शेयर पर मिलेंगे ₹3.20, जानें आपको कितना होगा फायदा?

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹3.20 प्रति शेयर के चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी अपने ₹10 की फेस वैल्यू वाले शेयर पर 32% का डिविडेंड दे रही है. आसान भाषा में समझें तोअगर आपके पास 100 शेयर हैं, तो आपको ₹320 मिलेंगे.अगर आपके पास 1000 शेयर हैं, तो आपके खाते में ₹3,200 आएंगे.यह पैसा सीधे उसी बैंक अकाउंट में क्रेडिट होगा जो आपके डीमैट खाते से लिंक है.

20 मार्च है रिकॉर्ड डेट

इस मुनाफे का हकदार बनने के लिए आपको एक तारीख का खास ख्याल रखना होगा. कंपनी ने 20 मार्च को 'रिकॉर्ड डेट' तय किया है. इसका मतलब है कि अगर 20 मार्च तक आपके डीमैट अकाउंट में REC Ltd के शेयर हैं, तभी आपको इस डिविडेंड का पैसा मिलेगा.

डिविडेंड देने में रिकॉर्ड तोड़ रही है ये नवरत्न कंपनी

REC लिमिटेड को मार्केट में डिविडेंड किंग के तौर पर देखा जाता है. साल 2025-26 में कंपनी अब तक कुल ₹17 प्रति शेयर का डिविडेंड दे चुकी है.

  • पहला डिविडेंड: ₹4.60
  • दूसरा डिविडेंड: ₹4.60
  • तीसरा डिविडेंड: ₹4.60
  • चौथा डिविडेंड (मौजूदा): ₹3.20

2008 में लिस्टिंग के बाद से कंपनी अब तक 45 बार डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

कैसा है REC Ltd के स्टॉक का  प्रदर्शन

कल यानी 17 मार्च को बाजार बंद होने तक कंपनी का शेयर ₹338.90 पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें करीब 1.94% की बढ़त देखी गई. हालांकि, शॉर्ट टर्म में शेयर में थोड़ी सुस्ती है.

  • पिछले 1 महीने में शेयर करीब 6.97% टूटा है.
  • पिछले 6 महीनों में इसमें 11.84% की गिरावट आई है.
  • पिछले 1 साल में स्टॉक लगभग 19.61% नीचे गिरा है.

लेकिन  पिछले 5 सालों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 215.67% का बंपर रिटर्न दिया है. यानी लंबे समय के निवेशकों का पैसा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है.

टैक्स का नया नियम, TDS पर रखें नजर

बजट 2026 के बाद अब डिविडेंड से होने वाली कमाई पर टैक्स के नियम बदल गए हैं. अगर आपकी एक साल की डिविडेंड इनकम ₹10,000 से ज्यादा है, तो कंपनी 10% TDS काटेगी. पहले यह लिमिट ₹5,000 थी. इस कटौती से बचने के लिए पात्र निवेशक रिकॉर्ड डेट तक Form 15G/15H जमा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CRISIL Dividend: हर शेयर पर मिलेंगे 28 रुपये, क्या आपके पोर्टफोलियो में है ये स्टॉक? नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट की तारीख

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com