विज्ञापन

CRISIL Dividend: हर शेयर पर मिलेंगे 28 रुपये, क्या आपके पोर्टफोलियो में है ये स्टॉक? नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट की तारीख

CRISIL Dividend 2026: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड (Crisil Ltd) वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने शेयरधारकों को हर एक शेयर पर 28 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है.खास बात यह है कि इस शेयर की फेस वैल्यू सिर्फ ₹1 है, उस लिहाज से यह एक बड़ा डिविडेंड है.

CRISIL Dividend: हर शेयर पर मिलेंगे 28 रुपये, क्या आपके पोर्टफोलियो में है ये स्टॉक? नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट की तारीख
CRISIL Final Dividend 2026: आपको बता दें कि इस फाइनल डिविडेंड से पहले क्रिसिल इस साल 16 रुपये, 9 रुपये और 8 रुपये के तीन अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है.
नई दिल्ली:

Crisil Dividend 2026: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) के निवेशकों के लिए एक शानदार खबर आई है. अगर आपके पोर्टफोलियो में यह शेयर है, तो जल्द ही आपके बैंक खाते में मोटी रकम आने वाली है. कंपनी ने अपने शेयरहल्डर्स के लिए भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है.यहां जानिए आपको कितना डिविडेंड मिलेगा और इसकी रिकॉर्ड डेट क्या है...

क्रिसिल दे रही है ₹28 का फाइनल डिविडेंड

दिग्गज रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड (Crisil Ltd) वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने शेयरधारकों को हर एक शेयर पर 28 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है.खास बात यह है कि इस शेयर की फेस वैल्यू सिर्फ ₹1 है, उस लिहाज से यह एक बड़ा डिविडेंड है. कंपनी ने इसकी घोषणा फरवरी में ही कर दी थी, जिससे निवेशकों में खुशी का माहौल है.

डिविडेंड पाने के लिए नोट कर लें ये जरूरी डेट्स

अगर आप यह डिविडेंड पाना चाहते हैं, तो इन दो तारीखों  का खास ध्यान रखना होगा...

  • रिकॉर्ड डेट (Record Date) :  कंपनी ने  इसके लिए 3 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है. यानी इस दिन तक  इस दिन तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें ही पैसा मिलेगा.
  • पेमेंट की तारीख (Payment Date): अगर 17 अप्रैल की सालाना मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिल जाती है, तो आपके खाते में 23 अप्रैल 2026 तक डिविडेंड का पैसा क्रेडिट हो जाएगा.


आपको बता दें कि इस फाइनल डिविडेंड से पहले कंपनी इस साल 16 रुपये, 9 रुपये और 8 रुपये के तीन अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है.

CRISIL के शेयर का ताजा हाल और रिटर्न

बाजार की मौजूदा गिरावट का असर क्रिसिल के शेयरों पर भी पड़ा है. फिलहाल क्रिसिल के शेयर की कीमत बीएसई (BSE) पर 4,155.10 रुपये के आसपास है.शुक्रवार, 13 मार्च को एनएसई (NSE) पर यह शेयर 1.89% गिरकर 4,155.10 रुपये पर बंद हुआ.

शॉर्ट टर्म परफॉरमेंस 

पिछले एक महीने में यह शेयर 9.44% और पिछले 6 महीनों में करीब 17% तक नीचे आ चुका है.

लॉन्ग टर्म का जादू

भले ही अभी शेयर गिर रहा हो,, लेकिन पिछले 5 सालों में इसने निवेशकों को मालामाल किया है. इस दौरान शेयर ने 120% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

पिछले 52 हफ्तों में इस शेयर ने 6,139.00 रुपये का हाई और 3,973.60 रुपये का लो लेवल देखा है.

कैसा रहा कंपनी का मुनाफा?

क्रिसिल का बिजनेस फंडामेंटली काफी मजबूत नजर आ रहा है.अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 511.76 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 153.42 करोड़ रुपये रहा.पूरे वित्त वर्ष 2025 की बात करें तो कंपनी ने 1,796.50 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया और 614.87 करोड़ रुपये का तगड़ा मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का कुल मार्केट कैप फिलहाल ₹30,450 करोड़ से ज्यादा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com