विज्ञापन

Dividend Stocks: कमाई का शानदार मौका! Canara Bank से Indian Hotels तक, इन 7 कंपनियों ने किया डिविडेंड का ऐलान, चेक करें डिटेल्स

Dividend Stocks in 2026: अगर आपके पास भी इन कंपनियों के शेयर हैं, तो नोट कर लें रिकॉर्ड डेट वरना हाथ से निकल जाएगा मुनाफे का यह मौका. जानिए किस कंपनी ने प्रति शेयर कितने रुपये देने का फैसला किया है और कब आएगा आपके खाते में पैसा...

Dividend Stocks: कमाई का शानदार मौका! Canara Bank से Indian Hotels तक, इन 7 कंपनियों ने किया डिविडेंड का ऐलान, चेक करें डिटेल्स
Upcoming Dividend Stocks In India 2026: केनरा बैंक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और इंडियन होटल्स समेत कई दिग्गज कंपनियों ने डिविडेंड का बड़ा ऐलान कर दिया है.

Dividends Stocks in 2026 : देश में चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन जारी है और इसके साथ कई बड़ी कंपनियों ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है. सोमवार को कई कंपनियों ने Q4 FY26 के नतीजों के साथ फाइनल डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया. इनमें केनरा बैंक (Canara Bank), जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy), इंडियन होटल्स (Indian Hotels) और नुवामा वेल्थ (Nuvama Wealth) जैसी कंपनियां शामिल हैं. ऐसे में डिविडेंड पाने वाले निवेशकों की नजर अब रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट पर बनी हुई है.

Dividend Stocks Today: किन कंपनियों ने किया डिविडेंड का ऐलान

सोमवार को हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods), नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (Nuvama Wealth Management),कोरोना रेमेडीज (CORONA Remedies), केनरा बैंक (Canara Bank), जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy), द इंडियन होटल्स कंपनी (The Indian Hotels Company) और जेबीएम ऑटो (JBM Auto) ने डिविडेंड देने का ऐलान किया. कंपनियों ने एक्सचेंज फाइलिंग में प्रति शेयर डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट टाइमलाइन की जानकारी दी है.

अगर आपके पास भी इन कंपनियों के शेयर हैं, तो नोट कर लें रिकॉर्ड डेट वरना हाथ से निकल जाएगा मुनाफे का यह मौका. जानिए किस कंपनी ने प्रति शेयर कितने रुपये देने का फैसला किया है और कब आएगा आपके खाते में पैसा...

 केनरा बैंक (Canara Bank Dividend 2026)

सरकारी बैंक केनरा बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए 4.2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 12 जून तय की है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के पात्र होंगे.

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy Dividend)

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने 10 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 5 जून तय की है. AGM के 30 दिनों के भीतर निवेशकों के खाते में डिविडेंड भेज दिया जाएगा.

इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Dividend)

Taj होटल्स चलाने वाली द इंडियन होटल्स कंपनी ने 3.25 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. इसकी रिकॉर्ड डेट 19 जून तय की गई है. कंपनी AGM के पांच दिनों के भीतर डिविडेंड पेमेंट करेगी.

Nuvama Wealth और Heritage Foods डिविडेंड

नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट ने 14 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. इसकी रिकॉर्ड डेट 15 मई तय की गई है और पेमेंट 9 जून 2026 तक किया जाएगा.

वहीं हेरिटेज फूड्स ने 2.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का फैसला किया है. कंपनी 30 जुलाई 2026 तक निवेशकों को डिविडेंड राशि भेजेगी.

CORONA Remedies और JBM Auto डिविडेंड

कोरोना रेमेडीज ने 10 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 19 जून तय की है और पेमेंट 7 अगस्त 2026 तक किया जाएगा.

ऑटो सेक्टर की कंपनी जेबीएम ऑटो ने 0.85 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है. हालांकि कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की जानकारी शेयर नहीं की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com