Upcoming Dividends May 2026: लंबी छुट्टियों के बाद मई महीने में पहली बार भारतीय शेयर मार्केट कल खुलने जा रहा है. बीता महीना मार्केट के लिए उतार-चढ़ाव वाला ही रहा. हालांकि एक बात यहां निवेशकों के लिए अच्छी हुई है कि कई कंपनियों के चौथी तिमाही के रिजल्ट अनुमान से अच्छे आए हैं. नतीजन कई कंपनियां आने वाले हफ्ते में निवेशकों पर डिविडेंड की बारिश करती हुईं नजर आने वाली हैं. डिविडेंड के साथ स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का तोहफा भी मिलेगा. तो फिर किस बात की देरी, इस खबर में जानिए कौन-कौन सी कंपनियां कब डिविडेंड का ऐलान कर रही हैं.
नोट कर लें ये एक्सपायरी डेट
- इस हफ्ते निवेशकों के लिए सबसे बड़ी खबर ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज (OFSS) से जुड़ी है. कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को 270 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए एक्सपायरी डेट और रिकॉर्ड डेट 7 मई रखी गई है. इतना बड़ा डिविडेंड होने की वजह से निवेशकों के लिए इसे अच्छा मौका माना जा सकता है.
- यूको बैंक ने भी अपने निवेशकों को खुश किया है. सरकारी बैंक 0.44 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगा. इसके लिए बैंक के शेयर 4 मई को एक्सपायरी डेट पर रहेंगे.
- मेटल सेक्टर की नेशनल एल्युमिनियम कंपनी भी 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने वाली है. इसकी एक्सपायरी डेट 8 मई है.
- आईटी सेक्टर की कंपनी हेक्सावेयर टेक भी किसी से पीछे नहीं है. कंपनी 5 मई को 8.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी. इसी दिन एलान्टास बेक भी अपने शेयरहोल्डर्स को 7.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी.
8 मई को कौन सी कंपनियां दे रही डिविडेंड
- सेंट्रल बैंक: 0.60 रुपये प्रति शेयर
- सुंदरम फास्टनर्स: 4.25 रुपये प्रति शेयर
- लॉरस लैब्स: 1.20 रुपये प्रति शेयर
बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का उठाएं फायदा
अब कुछ कंपनियां सिर्फ डिविडेंड देने पर ही फोकस नहीं कर रहीं, बल्कि अपने शेयरों को बढ़ाकर उन्हें खरीदना और बेचना भी आसान बना रही हैं.अल्का इंडिया लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है, मतलब अगर किसी के पास 1 शेयर है तो उसे 6 अलग से शेयर फ्री में मिलेंगे और इसके लिए शेयर रखने की आखिरी डेट 8 मई है.
वहीं एवरो इंडिया लिमिटेड अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट कर रही है, जिसमें 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के कई शेयरों में बदल जाएगा. इसकी एक्स‑डेट 5 मई है. इससे शेयर की कीमत कम हो जाती है और छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है.
शेयर बायबैक का मामला
जैगसनपाल फार्मास्यूटिकल्स 4 मई को अपने शेयरों का बायबैक करेगी. बायबैक मतलब कंपनी अपने ही शेयर वापस खरीदती है. इससे शेयर की कीमत गिरने से रुकती है और निवेशकों को भरोसा मिलता है.
डिविडेंड क्यों है जरूरी?
कॉर्पोरेट एक्शन से पता चलता है कि कंपनी की हालत कैसी है और मैनेजमेंट क्या सोच रहा है. अगर कोई कंपनी बड़ा डिविडेंड देती है, तो इसका सीधा मतलब है कि उसके पास अच्छा-खासा कैश है और वो अपनी कमाई का हिस्सा शेयरहोल्डर्स को देना चाहती है.
एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट का रखें ध्यान
अगर आपको किसी शेयर का डिविडेंड या बोनस चाहिए, तो वो शेयर आपको एक्स‑डेट यानी एक्सपायरी डेट से पहले खरीदना होगा. रिकॉर्ड डेट वो है, जब कंपनी देखती है कि उसके पास किन लोगों के नाम शेयरहोल्डर्स के रूप में मौजीद हैं, जिसका नाम उस दिन कंपनी की लिस्ट में होता है, उसी को डिविडेंड या बोनस मिलता है.
ये भी पढ़ें: 'शेयर मार्केट, जैसे चर्च के बगल में कैसीनो... जुआरी मोड में लोग', वॉर के बीच वॉरेन बफे ने ऐसा क्यों कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं