विज्ञापन

HDFC Bank vs ICICI Bank: डिविडेंड की जंग में कौन निकला आगे? जानें किसने निवेशकों को बनाया मालामाल!

HDFC vs ICICI Dividend: HDFC बैंक हो या ICICI बैंक, दोनों के नतीजे उम्मीद से बढ़कर रहे हैं. एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 9.1 फीसदी बढ़कर जहां 19,221 करोड़ रुपये रहा. वहीं, ICICI बैंक का प्रॉफिट 13,702 करोड़ रुपये रहा.

HDFC Bank vs ICICI Bank: डिविडेंड की जंग में कौन निकला आगे? जानें किसने निवेशकों को बनाया मालामाल!

HDFC vs ICICI Dividend: शेयर मार्केट में अगर आपको मुनाफे के साथ कंपनी की तरफ से डिविडेंड मिल जाए, तो ये सोने पे सुहागा वाली बात हो जाती है. ऐसे में अगर आपने देश के प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंक HDFC और ICICI में पैसा लगाया हुआ है तो आपके लिए डबल खुशखबरी है. दरअसल इन दोनों ही बैंकों के क्वार्टरली रिजल्ट शानदार रहे हैं, इसके बाद निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान कर दिया है. अब बड़ा सवाल यही कि डिविडेंड देने के मामले में कौन सबसे आगे रहा है.

HDFC बैंक ने किया कमाल

सबसे पहले बात करते हैं HDFC बैंक की. बैंक जानता है कि अपने शेयरहोल्डर्स को कैसे खुश रखा जाए. बैंक ने हर शेयर पर 13 रुपये के इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. बात सिर्फ यहीं पूरी नहीं होती, मालूम हो कि 11 अगस्त 2025 को बैंक ने हर शेयर पर 2.50 रुपये स्पेशल इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. टोटल कर दिया जाए तो वित्त वर्ष 2026 के लिए HDFC बैंक कुल 15.50 रुपये हर शेयर पर डिविडेंड के रूप में दे रहा है. अभी मार्केट रेट के हिसाब से देखें तो बैंक का करीब डिविडेंड यील्ड 1.87% होता है, जो बैंकिंग सेक्टर के हिसाब से शानदार है.

  • ICICI बैंक के डिविडेंड के बारे में बताने से पहले हम यहां इंटरिम डिविडेंड और डिविडेंड यील्ड के बारे में आपके बता देते हैं. मान लीजिए किसी कंपनी का साल अप्रैल–मार्च का है. दिसंबर में ही कंपनी को अच्छा मुनाफा हो गया, तो कंपनी कहती है कि पूरे साल के खत्म होने से पहले ही हम शेयरधारकों को 5 रुपये प्रति शेयर दे देते हैं. यही 5 रुपये इंटरिम डिविडेंड है.
  • अब बात डिविडेंड यील्ड की. मान लीजिए, किसी कंपनी का शेयर प्राइस 100 रुपये है. कंपनी एक साल में डिविडेंड 5 रुपये प्रति शेयर देती है. तो डिविडेंड यील्ड = (5 ÷ 100) × 100 = 5%. यानी आपको अपने निवेश पर 5% रिटर्न सिर्फ डिविडेंड से मिला. निवेशक सिर्फ रुपये को नहीं, बल्कि यील्ड को देखते हैं. डिविडेंड यील्ड ये बताता है कि शेयर की कीमत के मुकाबले आपको कितना रिटर्न मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: हिजाब को हां, बिंदी, तिलक को ना, बवाल के बाद लेन्सकार्ट ने मारी पलटी

ICICI बैंक ने भी किया निवेशकों को खुश

ICICI बैंक ने भी अपने शेयरहोल्डर्स को निराश नहीं किया. बैंक ने हर शेयर पर 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि ये HDFC बैंक से कम है लेकिन ICICI बैंक के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो इसमें बढ़ोतरी ही हुई है. बैंक की नेट इनकम में 8 फीसदी की शानदार ग्रोथ आई है. इसके अलाना प्रोविजन्स में बड़ी कमी के चलते बैलेंस शीट गजब की दिख रही है, जिसका फायदा निवेशकों को डिविडेंड के रूप में हुआ है.

आंकड़ों से साफ है कि HDFC बैंक ICICI बैंक से डिविडेंड के मामले में आगे निकल गया है. ना सिर्फ पेमेंट बल्कि यील्ड के मामले में भी HDFC ने कमाल किया है.

इन डेट को कर लें नोट

अगर आप HDFC बैंक के शेयर होल्डर्स हैं तो अपने कैलेंडर में 19 जून 2026 की तारीख को मार्क कर लें, क्योंकि बैंक इसी दिन अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रहा है. वहीं अगर आप ICICI बैंक के निवेशक हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करिए. बैंक की एजीएम के बाद ही डिविडेंड देने की तारीख का ऐलान किया जाएगा.

कमाल के रहे नतीजे

HDFC बैंक हो या ICICI बैंक, दोनों के नतीजे उम्मीद से बढ़कर रहे हैं. एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 9.1 फीसदी बढ़कर जहां 19,221 करोड़ रुपये रहा. वहीं, ICICI बैंक का प्रॉफिट 13,702 करोड़ रुपये रहा. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप स्टेबल इनकम की तरफ देख रहे हैं तो HDFC बैंक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है. हालांकि दूसरी तरफ लंबी अवधि के लिए निवेश और ग्रोथ के लिए ICICI बैंक को नजरअंदाज नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: 4 लाख जौहरी 50-50 ग्राम सोना बेचें तो भी आज 16,000 करोड़ का कारोबार, चांदी का भी गणित समझ लीजिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com